फिल्म जगत में इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के खूब चर्चे हो रहे है। दोनों की प्रेम कहानी मीडिया में खूब छाई हुई है। अबतक तो दोनों एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलते थे। लेकिन अब शायद दोनों समझ चुके हैं कि इश्क छुपाए नहीं छुपता है। इसीलिए अब दोनों खुलेआम साथ नजर आते है। कभी दोनों मूवी डेट पर जाते हैं तो कभी लॉन्ग ड्राइव पर नजर आते हैं। अब दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। रिपोर्ट में दोनों की शादी की तारीख भी आ गई है।
कहा जा रहा है कि दोनों मार्च के आखिर में शादी कर लेंगे। मलाइका ने अपनी पूरी टीम को अपनी शादी की तैयारी के बारे ने बता दिया है। इस खबर का खुलासा मलाइका की टीम के एक सदस्य ने कर दिया है। मलाइका अपनी शादी को काफी निजी रखने वाली हैं। वो नहीं चाहती हैं कि उनकी और अर्जुन की शादी को लेकर मी़डिया कवरेज मिले।
वहीं शादी के बाद वो और अर्जुन मुंबई एक आलीशान रिसेप्शन करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ना मलाइका ने और ना ही अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। वहीं बीते दिनों ही करण जौहर ने इशारों ही इशारों में इनकी शादी को कंफर्म कर दिया है। वैसे भी दोनों के रिश्ते को अर्जुन के परिवार से लगभग हरी झंडी मिल ही चुकी है।
हालांकि ‘खान’ खानदान में मलाइका के रिश्ते को मंजूर नहीं किया जा रहा है। सिवाय सलमान के मलाइका की सबसे बात होती है। बता दें सलमान को मलाइका-अर्जुन का रिश्ता फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। मलाइका का 2017 में ही अरबाज़ खान से तलाक हो गया है। हालांकि सेपरेशन के बाद दोनों ही एक दूसरे के दोस्त है और बेटे की खातिर मिलते भी रहते है।