[vc_row][vc_column][vc_column_text]बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री करीना कपूर खान कितनी फिट और खूबसूरत हैं ये सबको मालूम है। इन दिनों करीना अपने रेडियों शो से खूब चर्चाएं बटोर रही है। करीना अपने रेडियो शो में अलग-अलग मेहमानों को बुलाती है और उनके बातें करती है। बीते दिनों ही करीना के शो में
कई स्टार्स आ चुके है। हाल ही में करीना ने अपने इस रेडियो शो में एक खुलासा किया है। दरअसल करीना ने शो में अपने सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप का खुलासा किया है।
इस ग्रुप में अपनी गर्ल गैंग के साथ सीक्रेट्स शेयर करती है। करीना ने बताया कि, उनके इस ग्रुप का नाम ‘गट्स’ है। करीना ने बताया की इस ग्रुप में मैं अपनी सहेलियों के साथ इस बात पर चर्चा करती हूँ कि कैसे लोग इतना गट्स जुटा लेते हैं कि वो सभी ऐसे अजब गजब स्टाइल के कपड़े पहन लेते हैं। इसके साथ ही वो अपने इस ग्रुप में अपनी फ्रेंड्स के साथ खूब शेयरिंग करती है। बता दें कि करीना के इस ग्रुप बेस्ट अमृता अरोड़ा से लेकर स्वरा भास्कर जैसे नाम ऐड है।
हो सकता है कि ग्रुप में मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी ऐड हो। वहीं बात करीना की करें तो वो हाल ही में बेटे तैमूर औऱ पति सैफ के साथ छुट्टियां मनाकर भारत लौटी है। पिछले कई दिनों से वो बाहर ही थी। जहां उन्होंने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाया और फिर उन्हें क्रिसमस औऱ नया साल सेलिब्रेशन करने का मौका मिला। फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाली है।
करीना के साथ फिल्म गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार भी दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी है। इसके अलावा वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी दिखेंगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वो रणवीर सिंह और विक्की कौशल की बहन बनीं दिखेंगी।[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]