बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की खबरें तो आए दिन सुर्खियों में छाईं रहती हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को सार्वजिनक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने अपने और सलमान के अफेयर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
शिल्पा ने सलमान के साथ अफेयर को लेकर कहा कि सलमान कई अवसर पर उनके घर आया जाया करते है, इतना ही नहीं वो रात में भी उनके घर ही रहा करते थे। शिल्पा ने आगे कहा कि सलमान के उनके पिता के साथ घनिष्ट संबंध थे, वो अक्सर उनके पिता के साथ बार टेबल पर बैठकर ड्रिंग्स लिया करते थे। शिल्पा ने बताया कि वो कभी भी सलमान के साथ डेट पर नहीं गईं।
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने साथ में कई फिल्में की, जिनमे ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘गर्व’, ‘औजार’ और ‘दस’ जैसी फिल्में शामिल हैं। सलमान और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते थे, एक समय ऐसा भी था, जब दोनों को फ्यूचर मैरिड कपल की संज्ञा दी जानी लगी थी।
बता दें कि सलमान खान का नाम शिल्पा शेट्टी के बाद कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, डेज़ी शाह और यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा गया।