बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि, वो काफी ज्यादा दरियादिली इंसान हैं और जो भी उनके पास जाता है तो वो उनको कभी निराश होकर वापस नहीं लौटने देते हैं। सलमान के बारे में कहा जाता है कि, उनसे अगर किसी की दोस्ती हो जाती है तो वो बहुत ही अच्छे से दोस्ती निभाते हैं लेकिन अगर किसी से उनकी दुश्मनी हो गई तो वो दुश्मनी को भी अच्छे से निभाते हैं।
सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्थ हैं। लेकिन इसी बीच ‘सलमान’ को पाकिस्तान के कराची के एक पार्किंग स्पेस में देखा गया। ये खबर सुनकर कोई भी चौंक सकता है क्योंकि अगर देश का कोई बड़ा सितारा अचानक से पाकिस्तान जाए तो ऐसी खबरें सामने आ जाती है। लेकिन हम आपको पूरी खबर बता देंते हैं। दरअसल, जिस शख्स को कराची के एक पार्किंग स्पेस में देखा गया है वो अपने दबंग सलमान खान नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाला उनका एक हमशक्ल था।
Watch: Salman Khan’s lookalike spotted in Karachi.@SherySyed_ @khalid_pk pic.twitter.com/xyqUuNiBfN
— حاجی موسیٰ سوریا (@HajiMoosaSuriya) January 19, 2019
सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि, उनके चलने के तरीके से लेकर उनके हावभाव को आसानी से कॉपी नहीं किया जा सकता है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा शख्स दूर से बिल्कुल सलमान खान की तरह दिख रहा है और फिटनेस भी सलमान से मिलती-जुलती है। हालांकि, पहली नजर में देखने पर वो शख्स सलमान ही नजर आ रहा है और पार्किंग स्पेस में खड़ी अपनी बाइक निकालने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।