Delhi Water Crisis : अलग होने के बाद कांग्रेस पार्टी का आप के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Delhi Water Crisis, Delhi News, AAP and Congress, Congress protest against AAP
Delhi Water Crisis : लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में पानी की संकट के बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर रखा है तो वहीं अब कांग्रेस उसके विपरीत आकतर खड़ी हो गई है और उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
कल तक दिल्ली (Delhi Water Crisis) में साथ में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी फिर से अलग हो गए हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने करारी हार के बाद एक दूसरे के खिलाफ ताकत लगाई है।

आम आदमी पार्टी ने इसका जवाब देकर विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस ने पानी की समस्या पर आम आदमी पार्टी को घेरा बंद करके स्पष्ट किया है कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें : 50 फीट गहरी बोरवेल में गिरकर बच्ची की हुई मौत, हादसे के चलते इलाके में दहशत

आम आदमी पार्टी के लेकर हुआ मटका फोड़ प्रदर्शन

आज दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। गर्मी के बढ़ते पारा के कारण दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ गई है, और कई इलाकों में लोग टैंकर से पानी की सप्लाई पर निर्भर हैं। टैंकर टाइम पर नहीं आने के कारण लोग परेशान हैं। सरकार की कठोर निंदा के बाद अब कांग्रेस के भी नेता इस मुद्दे पर आगे आ गए हैं।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। युसूफ सराय, गोविंदपुरी, और दिल्ली के लगभग 280 ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version