मेष- इस राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। इन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से चिंता बढ़ाने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना बन रही है। रात को परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृष- राशि के लोगों आज हर मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आपको संतोष और शांति प्राप्त होगी। आपका भाग्य आज आपके साथ है जिससे नौकरी के मामले में किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। हालांकि रात में कुछ लोगों से अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। जिससे अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। लेकिन संतान की ओर से कुछ राहत मिलेगी।
सावधानी बरतने की जरूरत
मिथून- इन राशि वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि आज आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। संतान पक्ष की तरफ से खुशी मिलेगी। किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा और आनंद का माहौल बनेगा। साथ ही रात को मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
कर्क- इन राशि वालों की ग्रहदशा शुभ संकेत दे रही है। आपकी आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके अलावा राज्य-मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। इस मामले में भी आपको लाभ होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से रात तक मन में प्रसन्न होगा।
आमदनी के नए स्रोत बनेंगे
सिंह- आज ग्रहों की दशा आपके लिए शुभ संकेत दे रही है। लाभ की प्राप्ति होगी और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता के कारण आपको सम्मान मिलेगा। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। अधिक भागदौड़ और काम की वजह से थकान हो सकती है। डरने की बात नहीं है शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
वृश्चिक- इस राशि के वालों को आज लाभ प्राप्त होगा। धन के आने से रास्ता साफ होगा। हालांकि आज के दिन आपको सेहत के मामले में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही रोग की अवस्था में आपका चलना फिरना अधिक होगा। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।