28 सितंबर 2022: इन राशि वालों को होगा लाभ, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष- मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। परन्तु धैर्यशीलता की कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। कारोबार में सुधार आएगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव और नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रहेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा।

वृष- धैर्यशीलता बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। आपका मन परेशान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है।

मिथुन- मन में नकारात्मकता का प्रभाव रह सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक  रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कारोबार में लाभ मिलेगा

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। लेकिन मन परेशान हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पिता से धन प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कन्या-  नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। संचित धन में कमी आयेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है।

माता-पिता का सानिध्य मिलेगा

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी लेकिन आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की ओर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

धनु- व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सन्तान सुख में वृद्धि होगी

मकर- मन अशान्त हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कुंभ- आय में वृद्धि होगी लेकिन यात्रा खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

Exit mobile version