Punjab: पंजाब के कोटकपूरा में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

खबर पंजाब के कोटकपूरा से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से दंपती और उनके 4 वर्षीय बेटे की जान चली गई। वहीं उनके घर में सो रही पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की की घायल होने की जानकारी मिली है। आपको बता दे, मृतका सात माह की गर्भवती थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी कर्मजीत कौर और चार वर्षीय बेटे गैवी के साथ घर में सो रहा था। वहीं पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की मनीषा भी उनके घर पर सो रही थी। उसी दिन करीब चार बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे। बड़ी मुश्किल से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया…लेकिन गुरप्रीत सिंह, कर्मजीत कौर और गैवी की मौके पर मौत हो गई।

मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राम रक्खा के मुताबिक वह सभी कमरे के बाहर सो रहे था। वे छत गिरने की आवाज से उठे इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को उठाया और परिवार को मलबे से निकालने में मदद की। उनका कहना है कि बारिश की वजह से छत कमजोर हो गई थी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक लड़की घायल बताई जा रही है। जिला प्रशासन व सरकार की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version