Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Budget 2023 Live: छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने के लिए 3600 करोड़ होगा खर्च, यूपी में बनेंगे 16 घरेलू एयरपोर्ट

Juhi Tomer by Juhi Tomer
February 22, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आम लोगों के फायदे को प्रदर्शित करने वाला हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती है। प्रदेश में किसानों को ध्यान में रखकर फैसले बजट में होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं केंद्र सरकार ने आम बजट 2023-24 में आम लोगों और मिडिल क्लार पर फोकस किया था। आयकर की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए की गई. इसी प्रकार के लोक-लुभावन फैसले यूपी के बजट में भी देखने को मिल सकते हैं।

12:34 PM, 22 FEB 2023

RELATED POSTS

No Content Available

महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में दहेज मृत्यु में 15.81% की कमी आई

अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं. उक्त अवधि में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में दहेज मृत्यु में 15.81%, बलात्कार में 21.75% व अपहरण में 9.17% की कमी आई है: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

12:24 PM, 22 FEB 2023

किसान समृद्धि योजना के लिए 102.80 करोड़ होगा खर्च

किसान समृद्धि योजना के लिए 102.80 करोड़ रूपए प्रस्तावित किया गया है।

12:16 PM, 22 FEB 2023

यूपी में बनेंगे 16 घरेलू एयरपोर्ट

यूपी में 16 घरेलू एयरपोर्ट बनेंगे। इसके अलावा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे.

12:14 PM, 22 FEB 2023

भू-माफिया पोर्टल पर आईं 3,39,552 शिकायतें निस्तारित

प्रदेश में एण्टी भू-माफिया पोर्टल पर अवैध कब्जे से सम्बन्धित 3,41,236 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 3,39,552 शिकायतें निस्तारिक की गई।

12:10 PM, 22 FEB 2023

मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लिए 12 करोड़ रुपये


असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु संचालित मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लिये 12 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

12:08 PM, 22 FEB 2023

यूपी में निवेश को अपनी तरफ करने के लिये लगभग 25 नीतियां प्रख्यापित

पर्यटन, टेक्सटाइल,MSME सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिये लगभग 25 नीतियां प्रख्यापित की गयी हैं जिनके माध्यम से प्रदेश में समेकित औद्योगिक विकास के लिये एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गये हैं।

12:04 PM, 22 FEB 2023

88 हजार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में दिलाया गया रोजगार

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रशिक्षण देने की योजना के तहत कौशल विकास मिश्न के माध्यम से छह वर्षों में 12 लाक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। चार लाख 88 हजार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार कराया गया: वित्त मंत्री

11:50 AM, 22 FEB 2023

यूपी में 50 इन्क्यूबेटर तथा 7,200 स्टार्टअप्स कार्यरत

उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति- 2020 के अन्तर्गत कृषि, चिकित्सा एंव स्वास्थ्य, ऊर्जा, खादी, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन आदि क्षेत्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। यूपी में 50 इन्क्यूबेटर तथा 7,200 स्टार्टअप्स कार्यरत हैं।

11:47 AM, 22 FEB 2023

स्मार्ट फोन व टैबलेट के लिए 3,600 करोड़ की व्यवस्था

स्वामी विवेकानंद सश्कतीकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में ₹3,600 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

11:35 AM, 22 FEB 2023

स्मार्ट क्लासेज के लिे 500 करोड़ रुपए दिए जाने की उम्मीद

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के लिए 500 करोड़ रुपए दिए जाने की उम्मीाद है। पुलिस सुधार, नईआ सड़कों और पुलों का जाल बिछाने और के साथ अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुविधाएं-चौकसी बढ़ाने के लिए सरकार बजट में घोषणा की जा सकती है।

11:30 AM, 22 FEB 2023

PM आवास योजना ग्रामीण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर

पीएम आवास योजना ग्रामीण/ शहरी के अन्तर्गत आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योगी की स्थापना, PFMS पोर्टल द्वारा DBT के माध्यम से लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरण करने में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

11:26 AM, 22 FEB 2023

विधानसभा में पढ़ी ‘सुधर गई कानून- व्यवस्था’ कविता

सुधर गई कानून-व्यवस्था
उद्योगों की अलख जगी
यूपी बना ग्रोथ का इंजन
यह सब पहली दफा समझ
फकत किनारे बैठे-बैठे,
लहरों से मत सवाल कर
डूब के खुद गहरे पानी में
पानी का फलसफा समझ

11:16 AM, 22 FEB 2023

यूपी में बेरोजगारी दर घटाकर 4.20 प्रतिशत हुई- वित्त मंत्री

वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए GSDP में वृद्धि की दर 19% अनुमानित है। वहीं वैश्विक मंदी के दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है, वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश की बेरोजगारी दर 14.4% थी, आज यह घटकर लगभग 4.2% हो गई है

11:11 AM, 22 FEB 2023

2021-2022 में GSDP में 16.8% की वृद्धि दर्ज की गई- व‍ित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश की GDP में प्रदेश का योगदान 8% से अधिक का है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि वर्ष 2021-2022 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 16.8% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश की विकास दर से अधिक रही

11:04 AM, 22 FEB 2023

यूपी इंवेस्टर्स समिट को बताया एओक बड़ी सफलता

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ना प्रस्तुत किया। उन्होंने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश सरकार को प्राप्त हुआ। वहीं निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी और कहा कि सरकार को प्रदेश में निवेश के लिए 33 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

10:57 AM, 22 FEB 2023

एक बार फिर बजट मुकम्मल छलावा होगा- शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट3ीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यूपी बजट 2023-24 पेस किए जाने से ठीक पहले बयन जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर यह बजट मुकम्मल छलावा होगा।

10:25 AM, 22 FEB 2023

मजबूत होगा चिकित्सा शिक्षा का ढांचा

प्रदेश को चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार प्रदेश में नए नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने वाले कॉलेज खोलना चाहती है। वहीं बजट में इसके लिए भी भरपूर धनराशि की व्यवस्था की जा सकती है।

10:15 AM, 22 FEB 2023

कैबिनेट बैठक में बजट को मिली मंजूरी

कैबिनेट बैठक खत्म 2023-24 के बजट के साथ कई प्रस्ताव पर मुहर। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री वित्त मंत्री के साख पहुंचेंगे विधानसभा के पार्टिको पर जहां फोटो सेशन होगा

Tags: Employement Schemes for Youth budgetUP Agriculture Budget 2023UP Budget 2023 LiveUP Budget AllotmentUP Budget Speech 2023UP Education Budget 2023UP farmers budget 2023UP Health Budget 2023UP Infrastructure Development Budget 2023UP Rural Development Budget 2023UP Tourism Budget 2023UP Wellness Budget 2023UP Women Empowerment Budget 2023uttar pradesh Budget 2023uttar pradesh Sports Budget 2023
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

No Content Available
Next Post

इस रिचार्ज प्लान से साल भर तक रिचार्ज की छुट्टी पा सकते है,जानें क्या है प्लान

Delhi: मनीष सिसोदिया पर कसा शिकंजा, जासूसी मामले में जांच करेगी CBI, ग्रह मंत्रालय ने दी मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version