मेष : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। धन किसी को उधार ना दें अगर देना पड़े तो जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी।
वृष : इस राशि के जातकों को आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी। नए वाहन की खरीद का भी योग है। सोच-समझकर बोलें। प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।
मिथुन : इस राशि के जातक आज अपनी बातों को प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।
कर्क : इस राशि के जातकों की आज खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें।
सिंह : इस राशि के जातक आज अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। बिजली उपकरणों एवं आग से दूर रहे। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है।
तुला : इस राशि के जातकों के आज जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकता है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बेकार की चिंता न करें।
धनु : इस राशि के जातक आज पैसे का निवेश कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान पहले रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है। मेहनत एवं अनुभव द्वारा नया माहौल पाएंगे।
मकर : इस राशि के जातकों को आज उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बनाये रखना होगा और बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ मिल सकता है।
कुंभ : इस राशि के जातकों के आज परिवार में सुख शांति रहेगी। आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कहीं पैसा फंसने का भी योग है।
मीन : इस राशि के जातक आज मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनायें। दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें।