मेष : इस राशि के जातकों का आज महत्वपूर्ण कामों में समय बीतेगा। दोस्तों से प्यार मिलेगा। किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।
वृष : इस राशि के जातकों की आज रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। सोशलनेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। किसी मित्र की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपका दिन शानदार रहेगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। खानदानी प्रॉप्रर्टी में मरम्मत का काम करा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के साथ प्रेम हो सकता है।
सिंह : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन पढ़ाई करने का कर सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे। अगर आज आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो अपना जरूरी सामान ले जाना न भूलें, जरूरत पड़ सकती है।
कन्या : इस राशि के जातकों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो आज का दिन आपकी आशाओं को पूरा करेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे।
तुला : इस राशि के जातकों का आज का दिन रहेगा अनुकूल। नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपका करियर नये रूप में उभर सकता है। व्यक्तित्व निखर सकता है। लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। लोगों का सहयोग भी मिलता रहेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
धनु : इस राशि के जातकों का आज का दिन परिवार वालों के साथ गुजरेगा। छात्रों को आज परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ टाइम बिता सकते हैं। धर्म के प्रति आपकी विशेष रूचि रहेगी। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी।
मकर : इस राशि के जातकों का आज दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में समरसता बढ़ेगी। घरेलू उत्तरदायित्व बखूबी निभाएंगे। आपके व्यवहार से दूसरे लोग प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए काम होंगे पूरे।
कुंभ : इस राशि के जातकों के आज ऑफिस में लंबे समय से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकें।
मीन : इस राशि के जातकों को अपने गुणों का फायदा आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। किसी के साथ मिलकर नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके कामों से लोग प्रभावित भी होंगे। हो सकता है कुछ लोग आपकी तारीफ भी करें।