मेष : इस राशि के जातकों को आज मानसिक भय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होगा। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ज़मीन जायदाद तथा वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी।
वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज नए कार्य शुरू करने के लिए और निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे।
मिथुन : इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए आज पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। विदेश यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। विवाद न करें।
कर्क : इस राशि के जातकों के परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। धनतंगी की नौबत आ सकती है।
सिंह : इस राशि के जातक आज किसी को उधार न दें। धन का अपव्यय न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्राॅपर्टी संबंधी मामलों में निवेश के लिए अभी समय उचित नहीं है।
कन्या : इस राशि के जातक आज काम का दबाव होने से परेशान रहेंगे। अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला : इस राशि के जातकों के परिवार में खुशी का क्षण उपस्थित हो सकता है। अचानक हाथ में आया अवसर निकलने से मन में उदासी का भाव रहेगा।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज कोई बहकाने का प्रयास कर सकता है। खानपान में सावधानी रखना आवश्यक है। विवाद की स्थिति को टालें।
धनु : इस राशि के जातक आज अभी कहीं यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं तो ही बेहतर होगा। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें।
मकर : इस राशि के जातकों के कार्यालय में काम नहीं होने से मन में खिन्नता रहेगी। आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
कुंभ : इस राशि के जातकों को आज कोई बरगलाने का प्रयास कर सकता है इसलिये सतर्क रहें। कहीं आने जाने से बचें तो ही बेहतर होगा। खुद भी सेफ रहे और परिवार वालों का भी ख्याल रखें।
मीन : इस राशि के जातक आज वाहन सावधानी से चलाएं। पड़ोसी से विवाद टालना ही बेहतर होगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।