Lockdown के चलते देश में सभी लोग घरों में क़ैद हैं। महाराष्ट्र में हालात और भी ज़्यादा ख़राब हैं। ऐसे में सभी लोग पूरी तरह घरों में रहने को मजबूर हैं। आम इंसान हों या Bollywood के सितारे सभी घरों में रह कर ही अपने काम कर रहे हैं। साफ सफाई हो या खाना बनाना सभी खुद से काम कर रहें हैं।
एक तरफ लोग मज़बूरी में ही सही लेकिन खुद के काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में Corona के मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती देख सभी परेशान हैं। ऐसे में Bollywood एक्टर Kartik Aaryan भी घर के काम कर रहे हैं। Lockdown के बाद से ही कार्तिक आर्यन Social Media पर काफी एक्टिव हैं। कार्तिक अपने Instagram से लगातार मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिन्हें ढेर सारे लाइक्स मिल रहे हैं। अब कार्तिक का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बहन की हाथ की खराब रोटी खाकर गुस्से में उन्हें बालकनी से नीचे फेंकते दिख रहे हैं।
कार्तिक ने अपने Instagram Account से एक फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बहन के हाथ से बनी रोटी खाते दिख रहे हैं जो उन्हें पसंद नहीं आई। टेस्ट अच्छा ना होने के चलते वो अपनी बहन कृतिका तिवारी की चोटी पकड़कर पहले तो उन्हें खूब घुमाते हैं फिर उन्हें बालकनी से बाहर फेंक देते हैं। इस वीडियो में दोनों ने ही फनी एक्टिंग की है।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं। कार्तिक अपनी बहन कृतिका से काफी क्लोज हैं। हाल ही में कार्तिक ने उनके जन्मदिन के मौके पर अपने हाथों से केक भी बनाया था। जिसकी तस्वीर भी उन्होंने Social Media पर शेयर की है। इसके अलावा कृतिका ने भी अपने अकाउंट से वीडियो शेयर किया था जिसमें कार्तिक आर्यन बर्तन धो रहे थे। भाई बहन की क्यूट केमिस्ट्री को Social Media पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Coronavirus बेहद खतरनाक वायरस है इसलिए सभी को ये कोशिश करनी चाहिए कि घर में रहे और सुरक्षित रहे।