मेष : इस राशि के जातक आज अपना काम किसी और को सौंपने से बचें। कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी से विवाद हो सकता है।
वृष : इस राशि के जातकों को आज काम का दबाव नहीं होने से हल्कापन रहेगा। किसी से उधार लेने से बचें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन : इस राशि के जातकों के मन में आज काम नहीं होने से खिन्नता रहेगी। अपना काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें तो ही बेहतर होगा। खर्च से बचें।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज के दिन विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़िलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा।
कन्या : इस राशि के जातक दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है।
तुला : इस राशि के जातकों को आज विचारों की अस्थिरता उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताज़गी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। घरवालों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे।
धनु : इस राशि जातकों के आज पारिवारिक सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है।
मकर : इस राशि के जातकों की आज कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका का निवारण होगा।
कुंभ : इस राशि के जातकों की भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार की गति धीमी रह सकती है।
मीन : इस राशि के जातकों की नौकरी में आज कार्यभार रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।