Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

क्या आप Sleepless Nights से परेशान हैं,जानिए 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्निक और पाएं चैन की नींद

4-7-8 मैथड एक आसान और प्रभावी तरीका है जिससे बिना दवा के नींद लाई जा सकती है। इसे नियमित रूप से अपनाने से नींद की समस्या दूर होती है और मेंटल पीस भी मिलता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 30, 2025
in Uncategorized
4-7-8 breathing method for better sleep
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Breathing method for better sleep:आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के चलते नींद की समस्या आम हो गई है। बहुत से लोग रात को सोने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन नींद नहीं आती। इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर इंसान को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेना ज़रूरी है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिल सके।

महंगे गद्दे भी नहीं दे रहे सुकून

कई लोग नींद पाने के लिए महंगे गद्दे, तकिए और बेड खरीदते हैं, लेकिन फिर भी चैन की नींद नहीं ले पाते। वे रात भर करवटें बदलते रहते हैं और नींद को तरस जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कोई ऐसा तरीका, जो दवाइयों के बिना नींद लाने में मदद करे।

RELATED POSTS

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

October 27, 2025
Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

September 11, 2025

4-7-8 मैथड क्या है?

डॉ. एंड्रू वील द्वारा सुझाया गया “4-7-8 मैथड” एक प्राचीन योग आधारित तरीका है, जिससे कुछ ही मिनटों में नींद आने लगती है। इसे अपनाना बहुत ही आसान है। इस प्रक्रिया में आपको सांस लेने और छोड़ने का एक खास तरीका अपनाना होता है।

इसका तरीका कुछ ऐसा है

सबसे पहले मोबाइल, टीवी जैसे डिजिटल उपकरण बंद कर दें।

अब अपनी आंखें बंद करें और 4 सेकंड तक नाक से गहरी सांस लें।

फिर उस सांस को 7 सेकंड तक रोक कर रखें।

इसके बाद 8 सेकंड में धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें।

इस प्रक्रिया को 3 से 4 बार दोहराएं।

शरीर को मिलती है शांति

इस विधि को अपनाने से शरीर और दिमाग में शांति आती है। ब्लड प्रेशर सामान्य होता है, तनाव दूर होता है और शरीर नींद के लिए तैयार हो जाता है। अगर आप इसे लगातार 3-4 दिन तक अभ्यास करें, तो नींद आने में आसानी महसूस होने लगती है।

गहरी सांसों से दूर होगा तनाव

अगर आपको बहुत ज्यादा तनाव या गुस्सा आता है, तो आप इस तरीके के साथ-साथ गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। यह दिमाग को शांत करने और नींद लाने में काफी मदद करता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsSleep Wellness
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

by SYED BUSHRA
August 14, 2025

Dust Allergy Rash Home Remedies: धूल के कण न केवल सांस से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं, बल्कि त्वचा पर...

Babbugosha for healthy digestion in monsoon

Babbugosha: कौन सा फल मानसून में पाचन,एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण, स्वाद के साथ सेहत भी

by SYED BUSHRA
August 7, 2025

Babbugosha:  मानसून आते ही नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे पेट में...

Next Post
Kashmir

'पाकिस्तान है पहलगाम का दोषी' महज इतना बोलने पर मां ने मारा थप्पड़, कश्मीर का विडियो वायरल

Akshaya Tritiya 2025

आज मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पवित्र पर्व, सोना खरीदने और पूजा के लिए जानें शुभ मुहूर्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version