साल 2020 शुरुआत से ही कुछ खास नहीं चल रहा है जहां Coronavirus से लोग परेशान हैं वहीं अब कल (21 जून) साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है।
21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें कि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारत में अलग-अलग जगहों पर ग्रहण का समय अलग-अलग रहेगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा। यह ग्रहण करीब 6 घंटे लंबा होगा।
जब पृथ्वी पर चंद्र की छाया पड़ती है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य, चंद्र और पृथ्वी एक लाइन में आ जाते हैं। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है, लेकिन इस ग्रहण का सूतक भारत में रहेगा, क्योंकि यहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 21 जून (रविवार) को पड़ने वाले ग्रहण का सूतक काल आज(20 जून) रात 09:15PM से शुरू हो जाएगा। हिन्दू/सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोग सूतक काल मानते हैं। इस दौरान पूजा घर और मंदिरों के पट बंद रहते हैं। लोग ग्रहण सूतककाल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा करके उनके पट/गेट बंद कर देते हैं। इसके बाद ग्रहण सूतककाल समाप्त होने पर लोग फिर मंदिर और पूजा घरों को खोलते हैं, मूर्तियों में गंगाजल छिड़कर उन्हें पवित्र करते हैँ और विधिवित पूजा पाठ पहले की तरह शुरू करते हैं।
मान्यता है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूतककाल समाप्त होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं और लोग पूजा अनुष्ठान शुरू करते हैं।