• बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter
News1India
Live TV
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • गाजियाबाद
    • कानपुर
    • नोएडा
    • प्रयागराज
    • मेरठ
    • आगरा
    • बरेली
  • उत्तराखंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • शिक्षा
No Result
View All Result
News1India
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

भारत में कारोबार विस्तार के लिए दुबई की इमीग्रेशन कंपनी वज़ीर ग्रुप ने बढ़ाये कदम

Anurag Chaddha by Anurag Chaddha
2021/01/02
in राष्ट्रीय, विदेश
भारत में कारोबार विस्तार के लिए दुबई की इमीग्रेशन कंपनी वज़ीर ग्रुप ने बढ़ाये कदम

नई दिल्ली: एक दशक से ज्यादा समय से इमीग्रेशन के क्षेत्र में काम कर रही दुबई की इमीग्रेशन कंसलटेंट कंपनी वज़ीर ग्रुप ने भारत में कारोबार विस्तार करने के लिए दिल्ली के वसंत विहार में अपना नया स्थानीय कार्यालय खोला है। व्यवसाय के सफल कार्य वर्षों में वज़ीर ग्रुप ने हजारों परिवारों को उनकी पसंद के गंतव्यों (जगहों) तक पहुंचाने में सफलतापूर्वक मदद की है।

गौरतलब है कि वज़ीर ग्रुप की दुबई के अलावा कनाडा में भी कई शाखाएं हैं। कंपनी को इनवेस्टर्स एवं एंटरप्रेन्योर्स और कैनेडियन स्किल्ड एंड फॉरेन वर्कर कार्यक्रमों के लिए इमीग्रेशन में विशेषज्ञता प्राप्त  है। पिछले कुछ वर्षों में कनाडा और यूएई के अपने कार्यालयों के जरिये इसने श्रीलंका, बंगलादेश , लेबनान और मिस्र समेत कई देशों में उपस्थिति दर्ज कराई है और लोंगों को इमिग्रेशन में सहायता की है।

इस मौके पर वज़ीर ग्रुप की मैनेजिंग पार्टनर वृंदा गुप्ता ने कहा कि भारत और पूरा विश्व कोविड-19 के आर्थिक प्रभावों का सामना कर रहा है इसलिए हमारे इस स्थानीय कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य यहां के लोगों को कनाडा में नए अवसर और रोजगार मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि हमे बेहद खुशी है कि दिल्ली में अपने ऑफिस के जरिये वजीर ग्रुप महत्वाकांक्षी लोगों को कनाडियन फॉरेन वर्कर प्रोग्राम से जोड़ेगा। इसकी मदद से व्यक्ति छह महीने में और 50,000 डॉलर के साथ कनाडा जा सकेंगे। साथ ही लोगों को कनाडियन एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम का भी विकल्प मिलेगा, जिसमें अपने देश में रहते हुए ही आवेदक को कनाडा की स्थायी नागरिकता मिल सकती है। कंपनी यहां अपने विशेष साइप्रस इमिग्रेशन प्रोग्राम से भी लोगों को जोड़ेगी, जिसमें 75 प्रतिशत कम खर्च पर वहां जाने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॅालिसी (एनएफएपी) के मुताबिक कनाडा में स्थायी रूप से रहने वाले भारतीयों की संख्या 2016 में 39,340 से बढ़कर 2019 में 80,685 हो गई थी, वहीँ 2019 के पहले 11 महीनों के दौरान, 105 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई थी। पूरे वर्ष के कनाडाई आंकड़े 2019 में 85,000 से अधिक भारतीय प्रवासियों को दर्शाते हैं।

वज़ीर ग्रुप का यह विस्तार व्यक्ति को नए देश में बसने के बाद भी हर संभव ज़रूरत में पूरी तरह से सहायता करेगा। कनाडा, साइप्रस, माल्टा, कैरिबियन, ग्रीस, पुर्तगाल और तुर्की में विशिष्ट विशेषज्ञता के साथ, वज़ीर ग्रुप अपने ग्राहकों के लिए स्थाई निवास कार्यक्रम और नागरिकता-निवेश कार्यक्रम उपलब्ध कराता है और साथ ही उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को देखते हुए उन्हें उनके मुताबिक देश खोजने में भी मदद करता है।

वज़ीर ग्रुप की मैनेजिंग पार्टनर वृंदा गुप्ता के मुताबिक भारत निस्संदेह प्रतिभाओं और विचारों की एक विशाल धरती है और हमे खुशी है कि हम अपने दुबई कार्यालयों के माध्यम से कई आवेदकों के भविष्य को सुरक्षित करने और सहयता करने में सफल रहे हैं। हमारी टीम में कानूनी पेशेवर, सरकारी अनुभव के साथ डॉक्यूमेंटेशन ऑडिटर्स, एक्सपर्ट कंसलटेंट हैं जो हमे इक्छुक आवेदकों के लिए 99 प्रतिशत से ज्यादा सफलता दर बनाये रखने में मदद करते हैं।
वृंदा गुप्ता ने आगे कहा कि ऐसे कई कारण हैं कि लोग विदेशों में रहना पसंद करते हैं। हमारे यूगॅाव सर्वेक्षण में हमने पाया कि लोगों को स्थानांतरित करने के लिए शिक्षा मुख्य कारण थी। जबकि शिक्षा, लोगों के कारणों की सूची में सबसे ऊपर है, वहीँ स्थिरता व बेहतर जीवन स्तर और दूसरे देश के पासपोर्ट के माध्यम से वीजा-मुक्त यात्रा भी मुख्य उद्देश्य थे। भविष्य में हम विश्व स्तर पर विस्तार जारी रखने की उम्मीद करते हैं ताकि हम अपनी कंसल्टेंसी और दूसरे पासपोर्ट कार्यक्रम सेवाओं को दुनिया भर में अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने में सफल हो पायें।

Previous Post

विचारधारा के दबाव ने किया है हिंदी साहित्य का बड़ा नुकसान

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश तत्काल प्रभाव से कफ़ील खान को रिहा करो

Next Post
इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश तत्काल प्रभाव से कफ़ील खान को रिहा करो

इलाहाबाद हाईकोर्ट का निर्देश तत्काल प्रभाव से कफ़ील खान को रिहा करो

Please login to join discussion
  • About
  • Advertisement
  • Our Team
  • Twitter
  • Digital Network
  • Contact us
Welcome to News1India

Copyright © 2022. All rights reserved

No Result
View All Result
  • बड़ी खबर
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • नेशनल न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • वायरल खबर
  • Twitter

Copyright © 2022. All rights reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist