बिहार में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनावों (Bihar Election 2020)को लेकर एक लम्बे सस्पेंस के बाद राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने का सिलसिला शुरु कर दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए है।
7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आपको बता दें की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बिहार में जेडीयू के कोटे से 6 या 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी खुद इमामगंज से चुनाव लड़ रहे है। वहीं उनके रिश्तेदार ज्योति देवी को बाराचट्टी से टिकट दिया गया है। मांझी के दामाद देवेन्द्र मांझी मखदुमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। यानी की 6 में से 3 टिकट उनके रिशतेदारों को ही दिया गया है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बिहार के इमामगंज, बाराचट्टी, मखदुमपुर, टेकारी, कुटुंबा और कसबा की विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़े:-माँ को दिखाया था भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता अब शूटर बेटी लड़ेगी चुनाव
मालूम हो कि बिहार में महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले शामिल है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (NDA) में भाजपा, जेडीयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी शामिल है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या एनडीए गठबंधन से।
महागठबंधन में राजद 144, कांग्रेस 70, सीपीआई 6, सीपीएम 5 और सीपीआई माले 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।