पार्टियों के द्वारा ज़ारी की जा रही प्रत्याशियों की लिस्ट की इस कवायद में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी है आपको बता दें की एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी कुल 121 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मुख्या विपक्षी दल महागठबंधन के सामने उतारने जा रही है आपको बता दें की भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें चम्पारण क्षेत्र पर मिली हैं जहाँ पार्टी अपने 17 प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी वहीँ हैरानी की बात यह है की खास बात यह है कि पार्टी राज्य के 5 जिलों की किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी, इनमें शिवहर (Sheaohar), शेखपुरा (Sheikhpura), मधेपुरा (Madhepura), खगड़िया (Khagaria) और जहानाबाद (Jehanabad) शामिल हैं आपको बता दें भाजपा ने अब तक 33 जिलों की सूची जारी की है
भाजपा के प्रत्याशियों की सूची
कहलगांव से पवन कुमार यादव
बांका से रामनारायण मंडल
कटोरिया से निक्की हेंब्रम
मुंगेर से प्रणव कुमार यादव
लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा
बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू
विक्रम से अतुल कुमार
बढ़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह
तरारी से कौशल कुमार सिंह
शाहपुर से मुन्नी देवी
रामगढ़ से अशोक सिंह
मोहनिया से निरंजन राम
भभुआ से रिंकी रानी पांडे
चैनपुर से बृजकिशोर बिंद
डेहरी से सत्यनारायण सिंह यादव
काराकाट से राजेश्वर राज
गोह से मनोज कुमार शर्मा
औरंगाबाद से रामाधार सिंह
गुरुआ से राजीव नंदन दांगी
बोधगया से हरी माझी
गया शहर से प्रेम कुमार
वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह
रजौली से कन्हैया कुमार रजवार
हिसुआ से अनिल सिंह
वारसलीगंज से अरुणा देवी
जमुई से श्रेयसी सिंह
सीटों किस बंटवारे में कई बंटवारे ऐसे भी हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं जैसे पार्टी का सूर्यगढ़ की सीट से चुनाव न लड़ना जबकि वह सीट भारतीय जनता की पार्टी के लिए पारम्परिक सीट रही है जिसपर भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल चार बार से चुनाव लड़ और तीन बार चुनाव भी जीत चुके हैं पार्टी ने वहीँ झाझा की अपनी सिटिंग सीट भी छोड़ दी और इसके साथ ही पार्टी ने नोखा सीट को भी छोड़ दी है. वहां से उनके फायर ब्रांड नेता रामेश्वर चौरसिया विधायक हुआ करते थे।