प्रतापगढ़: अब तक आपने केवल बंदरों द्वारा लोगों को परेशान होते हुए ही देखा होगा। आपने लोगों को बंदरों से डरते ही देखा होगा। लेकिन अब हम आपको दिखाएंगे कि कैसे एक बंदर रामायण भी पढ़ रहा है।
https://www.facebook.com/News1IndiaChannel/videos/1360150381032226
रामायण पढ़ते इस बंदर को आप देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। हालांकि, रामायण पढ़ते हुए इस बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कुंडा कोतवाली के सुभानगर इलाके का वायरल हो रहा यह वीडियो अब चर्चाओं के साथ साथ आस्था का विषय भी बन गया है।

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को हमुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ चल रहा था, जहां पर मूर्ति के सामने बैठकर बंदर रामायण हाथ में लेकर पढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। लगभग 15 मिनट तक बंदर रामायण पढ़ते हुए दिखाई दे रहे इस बंदर का वीडियो लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
इस वाक्य के बाद सभी ग्रामीण बंदर को भगवान हनुमान का रूप मानते हुए दर्शन और पूजन करने लगे। वहीं, 20 मिनट बाद बंदर मंदिर परिसर से चला गया।