हरियाणा की फेमस डांसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी अब अपने हुनर का जलवा भोजपुरी सिनेमा में बिखेरने को तैयार हैं। जानकारी के अनुसार, सपना भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी ‘निरहुआ’ के साथ अभिनय करेंगी। जी हां, अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब पर्दे पर निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह सुपरहिट जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘मजनूं’ में एक साथ दिखाई देगी।
इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने जा रही ‘मजनूं’ बड़े बजट की भोजपुरी फिल्म होगी। फिल्म के निर्माता सुशील वर्मा और लेखक व निर्देशक ब्रजेश मौर्या हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर सुशील वर्मा ने बताया कि जल्द ही मजनू की शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द की जाएगी।
सपना चौधरी ने ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। सपना ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। अब वह भोजपुरी फिल्म में अपने डांस का तड़का लगाते दिखाते नजर आएंगी। सपना और निरहुआ पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।