मेला देखकर लौट रही दो नाबालिगों से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 5 लड़कियों ने भागकर बचाई जान, गांव में फैला तनाव

फतेहपुर। दिन पर दिन बढ़ती रेप की घटना कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं। दरिंदे बेखौफ लड़कियों को हवस का शिकार बनाते हैं। ऐसी ही एक घिनौनी वारदात फतेहपुर जिले से सामने आई है। जहां मेला देखने गई दो किशोरियों का अपहरण कर 6 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14  साल बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

गांव में फैला तनाव

वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से गांव में तानव का माहौल है। लोगों का कहना है कि मेला लगने के बाद भी गांव में पुलिस की तैनाती नहीं थी। यहां तक कि सुनसान जगह पर भी पुलिस बल मौजूद नहीं थी। अगर पुलिस मौके पर होती को ये घिनौनी वारदात नहीं होती। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। पु

लिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

इस बीच एक पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 6 सहेलियों के साथ गांव में लगने वाला मेला देखने गई थी। हम सभी अलग-अलग स्टॉल पर सामान खरीद रही थीं। इस दौरान वह अपनी एक सहेली के साथ मेले के बाहर आ गई। तभी 6 लड़के हम दोनों को जबरन खींचते हुए सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने हमारा मुंह भी बांध दिया, ताकि हम चिल्ला न पाएं। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से हमारा रेप किया। फिर हमको वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए और कुछ समय बाद वे लोग हमारी 5 और सहेलियों को भी जबरन वहीं पर ले आए।

वह पाचों हम दोनों को ढूंढने के लिए मेले से बाहर निकली थीं। मौका देखकर लड़कों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। वह हमारी सहेलियों से मारपीट कर रहे थे। इस दौरान हमारी एक सहेली मौका पाकर भाग गई और मेले में पहुंचकर शोर मचा दिया।

पुलिस ने दिए कठोर कार्रवाई का आश्वासन

फिर इसके बाद मेले में आए लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस और परिवार को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मुझे और मेरी सहेली को अस्पताल भेज दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने दुष्कर्म किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version