Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

8वीं पासे कांग्रेस विधायक ने MBA बताकर कराई शादी, परिवार पर बहू ने लगाए आरोप

काम्या के अनुसार, उनके परिवार को बताया गया था कि उनके होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल ने MBA किया है, लेकिन शादी के बाद सच सामने आया कि वे सिर्फ आठवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। इसके अलावा, दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर उनके साथ मारपीट भी की गई।

Gulshan by Gulshan
May 20, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय, वायरल खबर
Surendra Singh Baghel
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Surendra Singh Baghel : भोपाल के महिला थाने में कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल सहित उनके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी काम्या सिंह ने की है।

एफआईआर में विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, मां चंद्रकुमारी सिंह, बहन शीतल सिंह और पति देवेंद्र सिंह बघेल के नाम शामिल हैं। काम्या सिंह ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया गया। उनका कहना है कि लग्जरी कार की मांग पूरी न करने पर उनके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार किया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

यह भी पढ़ें : यूपीएससी IFS रिजल्ट जारी, कनिका अनभ बनी टॉपर, पीडीएफ में…

सिर्फ इतना ही नहीं, काम्या ने यह भी दावा किया कि शादी से पहले उन्हें गुमराह किया गया था। उनके अनुसार, उन्हें यह बताया गया था कि देवेंद्र सिंह बघेल ने एमबीए किया है, लेकिन बाद में यह सच सामने आया कि वे सिर्फ आठवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 351(2), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र सिंह बघेल, कमलनाथ सरकार में पर्यटन मंत्री रह चुके हैं। अब उनके और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

Tags: Surendra Singh Baghel
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान की ठुकराई मांग, अब नई शर्तों पर होगी बात!

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान की ठुकराई मांग, अब नई शर्तों पर होगी बात!

RBI लाने जा रहा है कौन सा नया नोट, क्या पुराना होगा बंद कैसा होगा इसका डिज़ाइन जाने पूरी डीटेल्स

RBI लाने जा रहा है कौन सा नया नोट, क्या पुराना होगा बंद कैसा होगा इसका डिज़ाइन जाने पूरी डीटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version