Friday, March 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

President Election: द्रौपदी मुर्मू की लगभग जीत तय, शिवसेना समेत इन दलों का मिला समर्थन

Web Desk by Web Desk
July 13, 2022
in देश, राज्य, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

President Election: 18 जुलाई यह वह तारिख हैं जिस दिन देश को अपना राष्ट्रपति मिल जाएगा। इसका इंतजार अब हर किसी को है की किसकी किस्मत में होगी राष्ट्रपति की गद्दी । बता दें कि अब सिर्फ 6 दिन का वक्त बचा है। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 56 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, सभी की निगाहें दो दिग्गजों द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा पर टिकी हैं। इस रेस में एनडीए उम्मीदवार मुर्मू का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें की द्रौपदी मुर्मू को दो और दलों का समर्थन मिल गया है। सोमवार को पहले आंध्र प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट डालने का एलान किया, फिर शिवसेना के उद्धव गुट ने। अब आज शिवसेना के शिंदे गुट ने भी मुर्मू का समर्थन कर दिया है। इसी के साथ मुर्मू की उम्मीदवारी और मजबूत हो गई है। वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पीछे होते जा रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू को किन-किन दलों का मिला साथ?

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक भाजपा के अलावा बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी, जनता दल सेक्युलर, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना, जेडीयू, एआईएडीएमके, लोक जन शक्ति पार्टी, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), एनपीपी, एनपीएफ, एमएनएफ, एनडीपीपी, एसकेएम, एजीपी, पीएमके, एआईएनआर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, यूडीपी, आईपीएफटी, यूपीपीएल जैसी पार्टियों ने समर्थन दे दिया है।

RELATED NEWS

T20 World Cup Super 8 Update News

T20 World Cup: सुपर-8 के मैचों से बढ़ गया रोमांच, कैसे ग्रुप मुकाबलों ने बढ़ाया सेमीफाइनल का सस्पेंस

February 28, 2026
Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

February 28, 2026

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन में शामिल ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है। समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी मुर्मू के पक्ष में ही वोट डालने का एलान किया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जनसत्ता दल लोकतांत्रीक भी एनडीए प्रत्याशी को सपोर्ट कर रहा है।

विपक्ष में होने के बाद भी बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, जनता दल सेक्युलर, अकाली दल, टीडीपी और बहुजन समाज पार्टी ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। इन सभी के पास 6.70 लाख वैल्यू से ज्यादा के वोट हैं। ये आंकड़ा जीतने के लिए जरूरी संख्या से काफी ज्यादा है।

आंकड़ों से समझिए गणित?

राष्ट्रपति चुनाव में दोनों सदनों के निर्वाचित सांसद, सभी राज्यों के विधायक वोट करते हैं। इनके वोट की कुल वैल्यू 10 लाख 86 हजार 431 होती है। इस तरह जीत के लिए आधे से एक वोट की ज्यादा जरूरत होती है। मतलब उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम पांच लाख 43 हजार 216 वोट चाहिए होंगे।

अभी भाजपा के पास करीब छह लाख 70 हजार वैल्यू के वोट हैं। मतलब जीत के लिए निर्धारित वोट से कहीं ज्यादा, वहीं सिन्हा के पास करीब तीन लाख 89 हजार वैल्यू के वोट हैं। मतलब जीत के लिए निर्धारित वोट वैल्यू से करीब डेढ़ लाख कम। ऐसे में अब तक जो आंकड़े दिख रहे हैं, उससे साफ पता चलता है कि द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती हैं।

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

T20 World Cup Super 8 Update News

T20 World Cup: सुपर-8 के मैचों से बढ़ गया रोमांच, कैसे ग्रुप मुकाबलों ने बढ़ाया सेमीफाइनल का सस्पेंस

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

T20 World Cup Super 8 Update: टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में सेमीफाइनल की जंग तेज हो गई है। भारत-वेस्टइंडीज मैच...

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए  दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

Rouse Avenue Court: आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत, जानिए दोनों को ‘बरी’ करने वाले जज कौन हैं?

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

Rouse Avenue Court Big Decision: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत से आई खबर ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम...

Holika Dahan Parikrama: होली की आस्था से जुड़ी परंपरा, जानिए कितनी बार करें परिक्रमा और क्या है सही तरीका?

Holika Dahan Parikrama: होली की आस्था से जुड़ी परंपरा, जानिए कितनी बार करें परिक्रमा और क्या है सही तरीका?

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

Holika Dahan Parikrama: होली का त्योहार हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस...

Free LPG Refill Ujjwala Holi UP

Free LPG Refill: होली पर महिलाओं को योगी सरकार का खास तोहफा कौन सी महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

Free LPG Refill for Ujjwala Beneficiaries: होली के त्योहार से पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर आई...

UP Police Holidays Cancelled Holi

Leaves Cancelled: होली से पहले कानून-व्यवस्था सख्त, डीजीपी के आदेश से 1 से 7 मार्च तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां पूरी तरह रद्द

by SYED BUSHRA
February 28, 2026

UP Police Leaves Cancelled:होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है।...

Next Post

Saawan 2022: कब से शुरू होगा सावन का महिना ? क्या है महत्व और मुहूर्त, जानिए व्रत के नियम

School bus Accident: हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की जबरदस्त टक्कर, हादसा का शिकार हुए मासूम, 10 बच्चे घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist