गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Nykaa की नायर को पीछे करते हुए, भारत की सबसे रईस महिला बनी ‘रोशनी नादर मल्होत्रा’

by Web Desk
जुलाई 28, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं फिर वो क्षेत्र बिजनेस से जुड़ा हो या नौकरी पेशे से। भारत की बहुत सी महिलाओं ने दुनिया भर में अपनी खास जगह और पहचान बनाई है और साबित कर दिया कि वह हर तरह से निपुण है। इसकी एक स्पष्ट उदाहरण है भारत की रोशनी नादर मल्होत्रा जो भारत की सबसे रईस महिला हैं।

HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा 84,330 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में रोशनी नादर की कुल संपत्ति 54 प्रतिशत बढ़कर 84,330 करोड़ रुपये पर पहुंच गई और उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष इस पोजीशन पर कब्जा बरकरार रखा है। 40 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। रिपोर्ट में दी जानकारी, 31 दिसंबर 2021 को महिलाओं की नेट वर्थ के आधार पर तैयार की गई है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इसी के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ को पीछे छोड़ते हुए नायका  की फाल्गुनी नायर 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बन गई हैं। 59 वर्षीय नायर की संपत्ति में 2021 के दौरान 963 प्रतिशत बढ़ौतरी हुई है और वह भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं। वहीं किरण मजूमदार-शॉ की कुल संपत्ति 21 प्रतिशत घटकर 29,030 करोड़ रुपए हुई और वह देश की तीसरी सबसे धनवान महिला की पोजिशन पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक,  सबसे अमीर भारतीय महिलाओं के 2021 के एडिशन में विशेष रूप से उन महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया जिन्होंने कॉर्पोरेट जगत के उच्च पदों पर खुद को स्थापित किया है। इस सूची में 25 नए चेहरों ने अपनी जगह बनाई है जिसने 2020 में ₹100 करोड़ के मुकाबले 2021 में कट-ऑफ के तौर में ₹300 करोड़ लिए हैं। सूची में शामिल 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2021 में 53 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपए थी। ये महिलाएं भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत का योगदान करती हैं।

सूची में सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर की 25 महिलाएं हैं। इसके बाद मुंबई (21) और हैदराबाद (12) का स्थान है। वहीं उद्योगों की बात करें तो भारत में शीर्ष 100 सबसे धनवान महिलाओं में 12 दवा क्षेत्र, 11 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से और 9 उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र से हैं।

जेटसेटगो (Jetsetgo) की 33 वर्षीय कनिका टेकरीवाल लिस्ट में सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अमीर महिला बन गई हैं। 40 वर्ष या उससे कम आयु की 20 में से 9 महिलाएं सेल्फ-मेड हैं। सूची में महिलाओं की वर्तमान औसत आयु पिछली सूची की तुलना में 55 वर्ष तक बढ़ गई है।

हुरुन इंडिया के एमडी और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “महिलाओं के नेतृत्व में धन का सृजन होने से सीधे महिलाओं के रोजगार, संबंधित परिवारों और समाज में सुधार आता है। भारत की 50% आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं यदि वर्कफोर्स या धन सृजन में शामिल होती हैं तो इससे सामाजिक बंधन टूटते हैं और इसलिए, महिला उद्यमियों और पेशेवरों की वेल्थ क्रिएशन की कहानियां, हमें भावनाओं और प्रेरणा के साथ एक अधिक समावेशी कल की दिशा में काम करने के लिए बांधती हैं जिसे हमने कोटक प्राइवेट बैंकिंग हुरुन लीडिंग वेल्थ वुमन लिस्ट 2021 के माध्यम से हासिल करने का प्रयास किया है।”

Tags: Falguni NayarNews1IndiaNykaaRoshini nadar malhotraफाल्गुनी नायररोशनी नादर मल्होत्रा
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

पार्थ चटर्जी के घर पर चोरी को लोगों ने समझा ED की छापेमारी, आंखों में धूल झोंककर फरार हुए चोर

Commonwealth Games 2022: कुल कितने खेल और TV पर कहां दिखेंगे कॉमनवेल्थ गेंम्स? पढिए पूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In