बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

तुलसी की खेती से यहां के किसानों की बदली तकदीर, प्रति हेक्टेयर हो रहा है लाखों का फायदा

by Web Desk
अगस्त 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

हमीरपुर। तुलसी के पेड़ की पूजा होते तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि तुलसी के पेड़ से किसी गरीब किसान की किस्मत ही बदल गई। हम बात कर रहे हैं तुलसी के पेड़ों की खेती की। क्योंकि तुलसी के पेड़ों की खेती में कम लागत में तीन गुना मुनाफा मिलता है। इसीलिए अब कई किसान तुलसी की खेती करके अपनी किस्मत चमका रहे हैं।

कुछ ऐसा ही नजारा है हमीरपुर जिले के किसानों का, हमीरपुर जिले में तुलसी की खेती का अब किसानों ने दायरा बढ़ाया है। इस साल सात हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में पांच सौ किसानों ने तुलसी की खेती की है। जिले के डीएम ने तुलसी के लहलहाते पौधों को देख अधिकारियों को अब सीधे तौर पर ये निर्देश दिए हैं कि तुलसी की फसल होने के बाद इसके विक्रय का भुगतान 72 घंटे के अंदर होना चाहिये।

RELATED NEWS

Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

अगस्त 14, 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले कैसे करें नया आवेदन, जानें ₹6,000 पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

अगस्त 6, 2026

हमीरपुर जिले में औषधीय फसल तुलसी की खेती का इस साल दायरा किसानों ने बढ़ाया है। अभी तक राठ, सरीला और गोहांड क्षेत्र के तमाम गांवों में किसान तुलसी की खेती कर रहे थे, लेकिन इस बार सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा, कनगामऊ, विदोखर, पत्योरा सहित दूसरे गांवों के किसानों ने तुलसी की राम प्रजाति की पौध खेतों में लगाई है। सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव के रहने वाले संदीप सिंह की मानें तो अभी शुरुआत में एक बीघे में राम तुलसी की पौध लगवाई गई है। इसकी डिमांड भी औषधीय दवाओं में ज्यादा होने से किसान मोटा मुनाफा ले रहे हैं। तुलसी की खेती के लिए उद्यान विभाग सब्सिडी भी देता है।

गौरतलब है कि सुमेरपुर के रहने वाले प्रगतिशील किसान सिद्धार्थ सिंह ने पौध खरीदकर पांच किसानों को पौध मुहैया कराई है। यदि इस साल अच्छी आमदनी हुई तो अगले साल तुलसी की खेती का दायरा बढ़ाया जाएगा। नेशनल एडेप्टेशन फंड फार क्लाइमेट चेंज परियोजना के तहत बिहुनी खुर्द में तुलसी के पौधों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी डा. चन्द्र भूषण त्रिपाठी ने अधिकारियों से कहा कि तुलसी की फसल का विक्रय करने के 72 घंटे के अंदर भुगतान कराने की कार्रवाई की जाए।

7 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में लहलहाई तुलसी की फसलें

जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक ने बताया कि हमीरपुर जिले के उमरिया, बहपुर, तुरना, रिगंवारा खुर्द, भैसाय, सहित अन्य तमाम गांवों में पांच सौ किसानों ने सात हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में तुलसी की खेती की है। इस बार खेतों में तुलसी की फसलें लहलहाई है। बताया कि तुलसी की पत्ती सुखाने के बाद इसे आर्गेनिक इंडिया कम्पनी खरीदेगी। किसानों को तुलसी की खेती को 15752 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाता है।

तुलसी की खेती से किसानों के घरों में आई खुशहाली

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि तुलसी की खेती से किसानों के घरों में खुशहाली देखी जा रही है, क्योंकि तीस हजार रुपए प्रति हेक्टेयर लागत लगाने के बाद किसान सीधे तौर पर 80 हजार रुपये का मुनाफा ले रहे है। बताया कि तुलसी की खेती तीन महीने में होती है। इसके बाद तुलसी की पत्ती सुखाने के बाद किसान कम्पनी को बेचता है। इसीलिए यहां की जलवायु एवं मिट्टी के मद्देनजर कम समय में आमदनी का ये बेहतर विकल्प है।

Tags: FarmershamirpurHamirpur NewsNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Hamirpur Child Theft Case: हमीरपुर के मौदहा में तैनात बिजली विभाग के SDO रामकुमार वर्मा पर बच्चा चोरी की साजिश...

PM Kisan 24th Installment

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले कैसे करें नया आवेदन, जानें ₹6,000 पाने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की...

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर बताया जा रहा था तनाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Hamirpur Youth Suicide Case:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

कन्हैयालाल की तरह भीलवाड़ा में युवक को मिली 'सिर तन से जुदा' करने की धमकी

PM Modi की माँ हीराबेन मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान में दिखाया जोश, बच्चों को बाँटे तिरंगें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist