सोशल मीडिया जितना लाभदायी है उतना ही खतरनाक है ऐसा ही एक उदाहरण मैं आपको बताने जा रही हूँ ,आपने दीपेश भान का नाम तो सुना ही होगा। अगर नहीं तो अब जान जाओगे। दीपेश भान यानि ‘ भाभी जी घर पर है’ में मलखान का किरदार निभाने वाला व्यक्ति। पिछले ही कुछ दिनों पहले उनका निधन हो गया था। और वो पीछे अपनी पत्नी और 18 महीने के बेटे को छोड़कर चले गए थे।
इस गम से उनका परिवार और दोस्त उभरे भी नहीं थे की लोगो ने उनके गम पर भी फ्रॉड बनाना शुरू कर दिया। इसका खुलासा खुद ‘भाभी जी घर पर है’ के को- स्टार्स त्रिपाठी जी यानि रोहिताश गौर और विभूति उर्फ़ आसिफ शेख ने किया है क्या आपको याद है कि कुछ दिनों पहले सौम्या टंडन ने एक वीडियो के जरिये फेन्स से मदद मांगी थी उसमे उन्होने कहा था कि दीपेश भान ने 50 लाख का होम लोन लिया है उसे भरने के लिए फेन्स से मदद मांगी। साथ ही यह भी कहा की जिसकी जितनी क्षमता हो वो उतना योगदान करे
इसके आलावा रोहिताश गौर और आसिफ शेख भी फंडरेजर में शामिल हो गए और इसी के बारे में लोगो को जागरूक भी किया। पर सोशल मीडिया जितना लाभदायिक है उतना ही खतरनाक भी है सौम्या की इस मदद का लोगो ने गलत ही फायदा उठा लिया है और दीपक भान नाम से फर्जी ID बना ली है। और ये कर भोले -भाले लोगो से पैसे लूट रहे है। यानि ऐसे में लोग इस फ्रॉड का शिकार हो रहे है और उस फेक ID में मदद के पैसे कंट्रीब्यूट कर रहे है तो दोस्तों अगर आप भी मदद करने की सोच रहे है तो कृपा करके ऐसे फ्रॉड से बचे।





















