Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जुआरियों के साथ अखिलेश यादव का फोटो वायरल होने पर अब पुलिस ने उठाया ये कदम

by Abhinav Shukla
September 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हाल ही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने पहुंचे थे। आजम खान को पिछले दिनों दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हार्ट की सर्जरी की गई थी। हालांकि, इन दिनों दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। दोनों नेताओं के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई।

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ आजम खान और अब्दुल्ला आजम की मौजूदगी में कई युवकों को फोटो खिंचवा कर वायरल करना महंगा पड़ गया है।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

June 26, 2026
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1570715837379801090?s=20&t=iXhLdxCDPtUfH-V9LmS0eA

आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के ट्विटर अकाउंट पर अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात कि एक फोटो डाली थी। जिसमें रामपुर के अब्दुल्लाह आजम के करीबी दोस्त भी शामिल थे। आपको बता दें कि उन लोगों का जुआ खेलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, उनमें से 2 लोगों को अखिलेश यादव के साथ फोटो में देखा गया। वहीं, ट्विटर पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि, ‘अपराधी बेलगाम फोटो खिंचवा रहे हैं और पुलिस उनको रामपुर में ढूंढ रही है’।

जिसके बाद रामपुर पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस ने रामपुर में दोनों के घरों पर दबिश देकर तलाशी करने लगी और आरोपी के पिता को थाने में बंद कर दिया। इसी मामले को लेकर सपाइयों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।

इसके बाद विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं रामपुर पालिका अध्यक्ष फातिमा ज़बी के साथ सिविल लाइन थाने पर पहुंच कर आरोपी के पिता को थाने में बंद करने का विरोध करने लगे। लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस ने आरोपी के पिता को छोड़ने से इंकार कर दिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें कुछ लोग रामपुर में जुआ खेलते नज़र आए थे। पुलिस ने न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया, बल्कि इन जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें भी दीं। सब फरार थे, लेकिन आज एक तस्वीर सामने आई. यह जुआरी दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठे थे।

Tags: Aazam KhanAbdullah Azam KhanAkhilesh YadavBJPcmyogiNews1IndiaRampurSamajwadi PartyUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

Chandigarh University: MMS कांड के बाद छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश, Video Viral

University Management पर मामले को दबाने का लगा आरोप, गुस्साएं छात्रों ने पुलिस की PCR कार को पलटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist