शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

दलित बच्चों के साथ कानपुर के इस स्कूल में हो रही नाइंसाफी, मिड डे मिल के लिए ले जाना पडता है घर से बर्तन

by Web Desk
सितम्बर 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात से शिक्षा के मंदिर में दलित बच्चों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। जहां एक ओर सरकार लगातार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का तमाम प्रयास कर रही है तो वही कानपुर देहात में प्राथमिक स्कूल में बच्चो के साथ सरेआम भेदभाव हो रहा है अगर आपका बच्चा दलित है स्कूल में उसको मिड डे मिल का खाना नहीं मिलेगा क्योंकि एमडीएम खाना खाने के लिए दलित बच्चों को अब घर से अपनी प्लेट लानी पड़ेगी स्कूल में चलाए जा रहे सरकार के द्वारा एमडीएम में जातिवाद ने बवाल मचा कर रख दिया है। प्राथमिक स्कूल में दलित बच्चों को मध्यान भोजन के लिए स्कूल के प्राचार्य ने कहा अब घर से लानी होगी अपनी प्लेट दलितों के बर्तन नहीं धोएगा कोई सवर्ण।

जानिये क्या है पूरा मामला

कानपुर देहात के डिलवल प्राथमिक विद्यालय से ये पूरा मामला सामने आया है। दरअसल कानपुर देहात के डिलवल क्षेत्र में संचालित हो रहा यह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर यह आरोप लगाया है कि यहां पर जातिवाद का पाठ पढ़ाया जाता है दरअसल सरकार द्वारा चलाई जा रही बच्चों के लिए मध्यान भोजन योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले खाने के लिए स्कूल में एक तालिबानी फरमान जारी हुआ है और यह फरमान जारी किया है स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला   ने स्कूल में पढ़ने वाले तमाम दलित वर्ग के बच्चों के लिए यह फरमान जारी किया है। और इस  फरमान में साफ तौर से कहा गया है कि दलित वर्ग के किसी भी बच्चे को स्कूल में मिलने वाला मिड डे मिल खाने के लिए अपने घर से ही बर्तन लेकर आने पड़ेंगे और स्कूल से उन्हें एमडीएम में कोई भी बर्तन में खाना नहीं दिया जाएगा और ना ही इन बच्चों के खाए हुए जूठे बर्तन स्कूल का कोई भी श्रवण कर्मचारी (उच्च जाति के कर्मचारी) नहीं धोएगा। यह बात सामने आते ही जंगल में आग की तरह फैल गई इसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले तमाम बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर वहा अपना गुस्सा जाहिर किया। तनाव बढ़ते देख जिला प्रशासन ने भारी मात्रा में मौके पर पुलिस बल और अधिकारियों की टीम को रवाना कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस और अधिकारियों ने इस बात की पड़ताल की कि और मामला शांत किया है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026

बच्चों ने खोली प्रधानाचार्य की पोल

जब स्कूल में ही पढ़ने वाले बच्चों से इसके बारे में पूछा गया तो बच्चो ने भी इस आदेश की बात पर खुलासा किया मासूम बच्चों ने बताया कि प्रधानाचार्य रोज स्कूल में रोजाना शराब पी कर आते है। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक का कहना है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शुक्ला अक्सर नशे की हालत में विद्यालय आते हैं और विद्यालय में रसोइए (खाना पकाने वालो) को इस बात की हिदायत दी प्रधानाध्यापक साहब ने कहा है कि दलित बच्चों के जूठे बर्तनों को स्कूल में नहीं धोया जाएगा इस बाबत जब हमने बच्चों से बात की तो स्कूल में पढ़ने वाले दलित बच्चों ने भी इस बात का खुलासा कर दिया और कहा कि मास्टर साहब ने कहा है कि खाने के लिए बर्तन घर से लेकर आओ तुम नीची जात के हो, वहीं इस पूरे मामले में जब हमने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शुक्ला से इस बाबत बात की तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया और उनका कहना है कि मेरे खिलाफ स्कूल में पढ़ाने वाले कुछ शिक्षक षड्यंत्र रच रहे हैं उनका यह भी कहना है कि यह शिक्षक स्कूल समय में अपना काम निष्ठा से नहीं करते हैं जिसका उन्होंने विरोध किया था जिसके चलते शिक्षकों ने कुछ बच्चों और अभिभावकों को इस बात के लिए भड़काया और यहां पर इकट्ठा करके बवाल करा दिया हालांकि प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शुक्ला इस बात को सिरे से नकार रहे हैं।

Tags: kanpur dehatkanpur News UpdatesKanpur PoliceNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post

IND vs AUS: तीसरे T20I की टिकट के लिए हैदराबाद में मची भगदड़, 4 लोग घायल

मौलाना के निमंत्रण पर मस्जिद पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, दोनो के बीच हुई ये बातचीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist