मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Navratri 2022: जालौन के इस मंदिर में मलखान से फूलन तक सब टेकते थे माथा, जानिए क्यों है डकैतों के लिए आस्था का केंद्र

by Muskaan Rajput
सितम्बर 26, 2022
in देश, धर्म, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Navratri 2022: जालौन के ऊबड़-खाबड़ इलाके में बने मंदिर में जहां आस्था के आगे डाकू भी सिर झुका लेते थे. इन बीहड़ो में कभी डांकुओ के गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती थीं लेकिन अब वहां मंदिर के घंटो की आवाज सुनाई देती हैं. इन जालौन के बीहड़ो में स्थित जालौन वाली माता के दर्शनो के लिए नवरात्र में भीड़ उमड़ पड़ी है. जिसकी वजह है कि बीहड़ अब डाकू मुक्त हो गया है. पिछले कई दशकों से जालौन और आसपास के जिलों इटावा, औरैया आदि में डाकुओं ने काफी हलचल मचा रखी थी.

जिससे लोगों में डकैतों का भय बना हुआ है. इससे लोग जालौन की मां के दर्शन करने कम ही आते थे. यह मंदिर यमुना और चंबल नदी के पास है जहां ज्यादातर डाकू अपना अड्डा बनाते थे. दो-तीन दशकों से डांकुओ के साम्राज्य के खत्म होने के कारण अब लोग बेखौफ घूमने आ रहे हैं. नवरात्रि में यहां भक्तों की संख्या में खासी बढ़ोतरी होती है. मंदिर से जुड़ी कहानियां और डांकुओ के किस्से से लोगों की आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गई है.

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

नवरात्रि में भक्तों की संख्या में खासी बढ़ोतरी

बीहड़ के जंगलो में राज करने वाले डकैत की खासियत रही है कि वह जालौन वाली माता के मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ घंटों दर्शन भी करते रहे हैं. डकैत मलखान सिंह, पहलवान सिंह, निर्भय सिंह गुर्जर, फक्कड़ बाबा, फूलन देवी, लवली पाण्डेय, अरविन्द गुर्जर आदि लोग ऐसे डकैत रहे, जो लोग समय-समय पर इन मंदिरों में मां के मंदिर में माथा टेकने के लिए गुप्त रूप से आते थे लेकिन डकैतों के खात्मे के बाद एक बार फिर लोग इस मंदिर की ओर बढ़ने लगे है.

दशकों से डांकुओ के साम्राज्य हुआ है खत्म

इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसे पांडवों ने द्वापर युग में स्थापित किया था. तब से यह एक प्रमुख स्थान रहा है, यह चंदेल राजाओं के समय में बहुत प्रसिद्ध हो गया, लेकिन आजादी के बाद डकैतों के कारण यह जगह चंबल का इलाका कहलाने लगी. डकैतों के डर से इस मंदिर में बहुत कम श्रद्धालु आते थे, लेकिन पुलिस और एस.टी.एफ. ज्यादातर डकैत अब मुठभेड़ के दौरान मारे गए हैं या कुछ ने मारे जाने के भय से समर्पण कर दिया है.

जंगलो में राज करने वाले डकैत की खासियत

जिससे अब जालौन जिले के बीहड़ में अब डकैतों से मुक्त हो गए हैं. आज नतीजा यह है कि जालौन की मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बीहड़ स्थित मंदिर में पहुंच रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद पुलिस और पीएसी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिससे लोगों में डकैतों का खौफ खत्म हो गया है और मंदिर के आसपास मेले का माहौल नजर आ रहा है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि मंदिर 1000 साल पुराना है. यहां पांडवों ने तपस्या की थी.

दर्शन के लिए पहुंचे है हजारों श्रद्धालु

मंदिर की स्थापना महर्षि वेद व्यास ने की थी. यहां डकैत आते थे लेकिन किसी को परेशान नहीं करते थे. हालांकि इस मंदिर से कई किंवदंतियां भी जुड़ी हुई हैं. एक भक्त के मरे हुए बेटे के जिन्दा होने की बात की भी काफी चर्चा है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं, भक्त यहां आकर संपन्न हो जाते हैं, डकैतों के डर से लोग यहां पहले नहीं आते थे, लेकिन क्षेत्र के डकैत मुक्त होने के बाद मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है.

ऐसा कोई डकैत नहीं जो यहां सिर झुकाने न आए

डकैतों ने किसी को परेशान नहीं किया, ऐसा कोई डकैत नहीं था जो यहां सिर झुकाने न आए. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर कौरव पांडवों के समय का है, इस मंदिर की स्थापना वेद व्यास जी ने की थी. यह 20 साल पहले डकैतों का मंदिर हुआ करता था. यहां सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, डकैतों के कारण जनता को कभी कोई परेशानी नहीं हुई. डकैतों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, डकैतों ने मंदिर में अपनी मां को प्रणाम करके लौट जाया करते थे.

Tags: jalaunnavratri 2022Navratri Special 2022News1India
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता था दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा

Malaika Arora के हॉट मूव्स से बढ़ा सोशल मीडिया का तापमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist