Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » अद्भुत कहानियां » Malhar: सुबह बालिका दोपहर में युवती और रात्रि में महिला की आभा प्रतीत करती है मां डिंडेश्वरी, चौखट से नहीं जाता कोई खाली

Malhar: सुबह बालिका दोपहर में युवती और रात्रि में महिला की आभा प्रतीत करती है मां डिंडेश्वरी, चौखट से नहीं जाता कोई खाली

by Anu Kadyan
27/09/2022

बिलासपुर। पुरातात्विक और आध्यात्मिक नगरी कहे जाने वाली मल्हार में मां डिंडेश्वरी आस्था का प्रतीक व प्रमुख केंद्र है। लोग दूर दराज से माता रानी के दर्शनों के लिए यहां आते है। मां शक्ति पार्वती के रूप में विराजमान डिंडेश्वरी मां के इस मंदिर में लोग अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं। वहीं यहां नवरात्रि में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता के अनुसार इन दिनों में मां शक्ति के स्वरूप की पूजा- अर्चना करना विशेष फलदायी होता है। मां डिंडेश्वरी के मंदिर में घट स्थापना के साथ जौ या जवारे की स्थापना नवरात्रि के पहले दिन से ही जाती है।

जौ यानी अन्न को ब्रह्मा जी और अन्नपूर्णा देवी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सर्वप्रथम उनकी पूजा की जाती है। इस मंदिर में ज्योति कलश रखा हुआ है जिसकी ज्योति से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर हो जाता है। आपको बता दें कि इस प्राचीन मंदिर में दुर्लभ शुद्ध काले ग्रेनाइट से बनी मां डिंडनेश्वरी की प्रतिमा विराजमान है।

10 वीं-11 वीं ई. में हुआ था मंदिर का निर्माण

ऐसी मान्यता है कि माता रानी अपने दरबार से किसी को भी खाली हाथ नहीं जाने देती। इसलिए यहां स्थानीय लोगों के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व देशभर से लोग देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कुंवारी कन्या इच्छित वर के लिए मां की आराधना करती हैं तो वहीं सुहागिने पति की लंबी उम्र के लिए देवी की पूजा करती है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

September 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026

बिलासपुर से करीब 35 किमी दूर पर स्थित मस्तूरी विकासखंड के जोन्धरा मार्ग पर मौजूद मल्हार गांव है जो डिंडेश्वरी देवी के कारण प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि देवी के इस मंदिर का निर्माण 10 वीं-11 वीं ई. में हुआ था।

प्रतिमा से झलकती है ये तीन आभा

वहीं मंदिर के पुजारी कमल अवस्थी ने बताया कि देवी मां की प्रतिमा की 4 फीट की ऊंचाई है। जो गहरे काले रंग की ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित पद्मासन मुद्रा में तपस्या करती हुई। राजकन्या होने का एहसास कराती है। तो सिर के पीछे स्थित प्रभामंडल होने से उन्हें देवी के रूप में प्रकट करती है। सिर पर मुकुट, भुजाओं में बाजूबंद, पैरों में पायल, कानों में कुंडल, गले में हार, ललाट में बिंदी आदि सोलह श्रृंगार की हुई दिव्य अलौकिक प्रतिमा हैं। जिसे ध्यान से देखें तो सुबह बालिका दोपहर में युवती और रात्रि में महिला की आभा लिए स्पष्ट प्रतीत होती है।

पादपृष्ठ में दोनों जानुओं के नीचे सिंह निर्मित होने से इसे कुमारी यानी पार्वती की, शिव को पति रूप में प्राप्त करने की पार्वती की प्रतिमा प्रतीत होती है। जिसने भगवान शिव को पति रूप में पाने कठोर तपस्या की थी। इसीलिए यह मान्यता है कि कोई भी युवती अपने लिए इच्छित वर की प्राप्त करना चाहती हैं वो माता रानी के दर्शन और मनौती बाधती हैं। साथ ही मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराती हैं।

मां डिंडेश्वरी की मान्यता

मान्यता है कि डिंडेश्वरी नाम महाभारत में उल्लेखित दुर्गा के सहस्त्रों नामों में से एक है। जो अपभ्रंश रूप में प्रसिद्ध हो गया है। ग्रामीण अंचल में कुँवारे लड़कों को डड़वा या डीडवा कहा जाता है। उसी तरह कुँवारी लड़कियों को डिड़वी, डिंडिन, या डिंडन कहा जाता है। मल्हार में यह निषाद समाज में और अन्य समाजों में प्रचलित शब्द है और चूँकि इस देवी का निषाद समाज द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया था, तो उनकी आराध्या देवी शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्विनी रूप में यह पार्वती की प्रतिमा डिंडेश्वरी रूप में प्रसिद्ध हो गयी। तपोमुद्रा में यह स्पष्ट है कि यह तपस्यारत पार्वती की प्रतिमा है । यद्यपि पार्वती जी की तपोभूमि हिमालय है। फिर भी शिव की आराधना के निमित्त या किसी-किसी मनौती के अभिप्राय से इस स्थल पर तपस्विनी एवं महामाया पार्वती की मूर्ति की स्थापना की गयी होगी।

नगर का नाम मल्हार क्यों पड़ा

पौराणिक कहानी की बात करें तो वेदों के विद्वानों के अनुसार पुराणों में वर्णित मल्लासुर दानव का संहार शिव ने इसी स्थान पर किया था। इसके कारण उनका नाम मल्हार, मलार, मल्लाल, और मल्लानय प्रचलित हुआ। जानकारी के अनुसार कलचुरी पृथ्वी देव द्वितीय के शिलालेख में इसका प्राचीन नाम मल्लाल दिया है। जबकि 1167 ईसवी का अन्य कलचुरी शिलालेख में इसका नाम मल्लापट्टन हैं। मल्लाल संभवत  मल्लारी से बना है  जो भगवान शिव की एक संज्ञा दी गई थी। अब यह नगर वर्तमान में मल्हार कहलाता है।

ये भी पढ़े-Sangrur: खोखले वादे! ‘गुजरात में पंजाब मॉडल की बात करते है हमसे पूछे’, CM हाउस के सामने NHM मुलाजिमों की पुलिस से मुठभेड़

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

September 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

September 9, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

July 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

July 9, 2026
Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

July 9, 2026
Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

July 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

July 8, 2026
Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

July 8, 2026
UP Weather Alert

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

July 8, 2026
Next Post

Delhi: आस्था का केंद्र है ये प्राचीन काली माता का मंदिर, मां की पूजा करने से होती मनोवांछित फल की प्राप्ति

Abu Dhabi T-10 League: सभी 8 टीमें हुईं घोषित, देखिए लिस्ट

स्पेन से हारी भारतीय फुटबॉल टीम: पहले मैच 3-1 से हारी भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम

POPULAR POST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India