शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

खनन माफिया जफर को लेकर यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस में बढ़ा विवाद, 6 गंभीर धाराओं में गोली चलाने वाले पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुआ केस

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 13, 2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बुधवार को हुई घटना को लेकर ना सिर्फ यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है बल्कि स्थानीय लोगों का गुस्सा भी बढ़ रहा है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को रात 8 बजे ठाकुरद्वारा एसडीएम और खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिये खनन में इस्तेमाल हो रही गाडियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी खनन माफिया जफर ने टीम के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज की और मौके से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। उसकी तलाश में लगी यूपी पुलिस को ये सूचना मिली की जफर काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में छुपा हुआ है।

जिसके बाद यूपी पुलिस की टीम ने सादे कपड़ों में हाथों में हथियार लेकर बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए वहां छापा मारा, छापे के दौरान जफर बीजेपी के ब्लाक प्रमुख के घर में घुस गया। जिसे पकड़ने जब यूपी पुलिस ब्लाक प्रमुख के घर में घुसी तो वहां हुई फायरिंग में ब्लाक प्रमुख की पत्नी को गोली लगी, जिसकी मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद गांववालों ने यूपी पुलिस के जवानों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर उत्तराखंड पुलिस को सौंप दिया।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

मारपीट में घायल हुए पुलिसवालों के इलाज के लिये जब उत्तराखंड पुलिस उन्हें सरकारी हास्पिटल लेकर पहुंची तो वहां से यूपी पुलिस के जवान फरार होने में कामयाब हो गये। जिसके बाद गांववालों ने उत्तराखंड पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांववालों के नेशनल हाईवे पर जाम लगाने से गुरूवार को जब उत्तराखंड सरकार पर दबाव पड़ा तो उत्तराखंड पुलिस के डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि यूपी पुलिस के जवानों पर 6 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद गांववालों का गुस्सा शांत हुआ।
तो वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद इसे राजनीतिक रंग में देने की कोशिश होने लगी। इसी के चलते जानकारी लेने कांग्रेस के जसपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंचे और उत्तराखंड पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया।

तो दूसरी तरफ इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के डीआइजी शलभ माथुर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुरादाबाद पुलिस टीम को बंधक बनाकर उसके वैपन छीन लिए गए। उन पर फायरिंग की गई जिसमें 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है कुल 5 लोग घायल हुए हैं। लेकिन अब यूपी पुलिस के डीआईजी के बयान पर कुछ सवाल उठने लगे हैं।

पहला सवाल तो यही है कि आखिर खनन माफिया को पकड़ने गई यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी क्यों नहीं दी?
दूसरा सवाल ये है कि आखिर यूपी पुलिस सादे कपड़ों में अपराधी को पकड़ने क्यों गई? इसको लेकर पुलिस की मंशा पर भी उंगली उठाई जा रही है।
यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के बीच शुरू हुआ ये विवाद गरमाता जा रहा है तो दूसरी तरफ दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार होने से बड़े स्तर पर कोई भी अधिकारी इस घटना पर बोलने से बच रहा है। तो वहीं दोनों राज्यों सरकारों की भरसक कोशिश यही है कि किसी तरह से इस मुद्दे को शांत किया जाये जिसके चलते ही यूपी पुलिस पर 6 गंभीर धाराओं पर केस दर्ज किया गया।

Tags: BJPCM DhamicmyogiNews1IndiaPushkar Singh DhamiUP NewsUttar PradeshUttarakhandUttarakhand News
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

चांद मोहम्मद अपने बारातियों को खिलाना चाहता था गोमांस, दुल्हे राजा समेत 9 गिरफ्तार, एक क्विंटल गोमांस बरामद

Hijab Ban Verdict: हिजाब से स्कूल, कॉलेजों में पढ़ाई पर पड़ता है प्रभाव, इस्लाम में नहीं है अनिवार्य, जाने कोर्ट में पक्ष- विपक्ष में क्या दी गई दलीले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In