Thursday, November 26, 2026 9:14 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » public service guarantee scheme » PM Modi In Kargil: जवानों के साथ Diwali मनाने कारगिल पहुंचे PM Modi, पीएम 2014 से सरहद पर जांबाजों के साथ मनाते रहे ये त्योहार

PM Modi In Kargil: जवानों के साथ Diwali मनाने कारगिल पहुंचे PM Modi, पीएम 2014 से सरहद पर जांबाजों के साथ मनाते रहे ये त्योहार

by Muskaan Rajput
24/10/2022

PM Modi On Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार पाकिस्तान सीमा पर जवानों के साथ दीपों का त्योहार दिवाली मनाने को तैयार हैं. जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी सालाना परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे. प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह लगातार आठ साल से सैनिकों के बीच दीपावली मनाते आ रहे हैं. इस साल वह सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए जम्मू-कश्मीर में कारगिल के द्रास सेक्टर पहुंच गए हैं प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे तक जवानों के साथ रहेंगे. उन्होंने पिछले साल भी पाकिस्तान की सीमा पर नौशेरा सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में जवानों के साथ दीपावली मनाई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल पहुंचे। यहां वे जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे: PMO pic.twitter.com/eWJUIZI9c3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2022

जवानों के संग मनाते रहे हैं दिवाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्र की सत्ता संभालने के बाद 2014 से हर साल दीपावली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए देश के किसी न किसी बॉर्डर पर जाते हैं। पीएम मोदी इस दौरान जवानों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और उन्हें मिठाई खिलाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में इस परंपरा की शुरुआत दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन से की थी। उन्होंने 23 अक्टूबर 2014 को बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी। अगले साल 2015 में 11 नवंबर को पंजाब के अमृतसर में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।

2014 की दिवाली पीएम मोदी ने कहां मनाई

बतौर प्रधानमंत्री मोदी तीसरी दीपावली 2016 में मनाने के लिए 30 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के चांगो गांव में पहुंचे थे।यहां उन्होंने भारत-चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री ने 18 अक्टूबर, 2017 को जम्मू-कश्मीर के गुरेज वैली में एलओसी पर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री ने 07 नवंबर, 2018 को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत के आखिरी गांव माणा के करीब चीन की सरहद पर तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

RELATED NEWS

PM Modi

Kargil Vijay Diwas:PM मोदी ने कारगिल से PAK को चेतावनी दी, “आतंक के सरपरस्तों से कहूंगा, नापाक..।

July 26, 2024

दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा, 27 को भाई दूज

October 25, 2022

लगातार 8 साल से सैनिकों के बीच दीपावली पर रहे पीएम

केन्द्र की सत्ता में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने इस परंपरा को जारी रखा। उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जश्न मनाने के लिए के लिए 27 अक्टूबर, 2019 को राजौरी पहुंचे और एलओसी पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। राजौरी से लौटते वक्त पीएम मोदी ने पठानकोट एयरबेस पर एयर वॉरियर व अन्य कर्मियों संग दिवाली मनाने के बाद एयरबेस में लड़ाकू विमानों का भी जायजा लिया था।

2014 से लगातार सैनिकों के साथ मना रहे दिवाली

इसी तरह उन्होंने 2020 की दिवाली 14 नवंबर को पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ मनाई थी। उन्होंने उस दौरान जिस अर्जुन टैंक पर सवारी की थी, उसके उन्नत संस्करण स्वदेशी मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन एमके वन-ए टैंकों की आपूर्ति के लिए एचएएल को ऑर्डर दिया जा चुका है। पिछले साल यानी 2021 में उन्होंने दिवाली का त्योहार पाकिस्तान की सीमा पर नौशेरा सेक्टर में मनाया था। यह वही जगह है जहां 1947 में पाकिस्तान की शह पर कबायलियों ने दीपावली के दिन ही राजौरी जिले पर हमला करके सैकड़ों लोगों को शहीद कर दिया था। 12 अप्रैल, 1948 तक चली कार्रवाई में सेना ने कबायलियों को खदेड़ दिया था। इसीलिए दीपावली के दिन राजौरी में हर साल कबायली हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

पिछली शाम अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए

इस साल पीएम मोदी दिवाली उत्सव पर लगातार अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। वह 21 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद 23 अक्टूबर को रामलला विराजमान के दर्शन करने के साथ ही अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए और भव्य लेजर शो देखने के बाद देर रात अयोध्या से दिल्ली लौटे। आज नौवीं बार सीमा पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के करगिल द्रास जा सकते हैं। यह चौथा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा पर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। वह दोपहर एक बजे तक जवानों के साथ रहेंगे। पीएम के आने की सूचना से जवान भी बेहद उत्साहित हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल सिंह, सेना प्रमुख मनोज पांडे भी शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – Diwali Puja 2022: दीपावली पर कब और कैसे की जाएगी मां लक्ष्मी की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Related Posts

PM Modi

Kargil Vijay Diwas:PM मोदी ने कारगिल से PAK को चेतावनी दी, “आतंक के सरपरस्तों से कहूंगा, नापाक..।

July 26, 2024

दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण के कारण 26 अक्टूबर को सम्पन्न होगी गोवर्धन पूजा, 27 को भाई दूज

October 25, 2022

Diwali 2022: अमेरिका के White House में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, राष्ट्रपति बाइडन ने भी जलाया दिया

October 25, 2022

Diwali Air Pollution: दिवाली की रात जमकर फूटे पटाखे, दिल्ली समेत कई शहरों की जहरीली हुई हवा, बढ़ा प्रदूषण का स्तर

October 25, 2022

Diwali 2022: देशभर में धूमधाम से मनाई गई दिवाली, राजधानी दिल्ली में रोक के बावजूद खूब फूटे पटाखे

October 25, 2022

Surya Grahan 2022: साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण आज, जानिए सूतक काल और भारत में इसकी टाइमिंग

October 25, 2022

West Bengal Kali Puja: कोलकाता समेत पूरे बंगाल में काली पूजा-दिवाली की धूम, कालीघाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

October 24, 2022

PM Modi In Kargil: कारगिल में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी, कहा- हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था

October 24, 2022

Diwali Puja 2022: दीपावली पर कब और कैसे की जाएगी मां लक्ष्मी की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

October 24, 2022

Diwali Special 2022: गुवाहाटी स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, रंगोली बनाकर दिया ये संदेश

October 22, 2022
Next Post

PM Modi Diwali: इन बार भी बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, सुबह ही करगिल पहुंचे

PM Modi In Kargil: कारगिल में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी, कहा- हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था

West Bengal Kali Puja: कोलकाता समेत पूरे बंगाल में काली पूजा-दिवाली की धूम, कालीघाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

POPULAR POST

Delhi Jama Masjid Police Station Attack

Delhi News:जामा मस्जिद थाने में मची अफरा-तफरी, पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला; आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाई गोली

November 23, 2026
Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से कार के अंदर भी खतरा, ड्राइविंग से पहले अपनाएं ये 2 मिनट के टिप्स

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से कार के अंदर भी खतरा, ड्राइविंग से पहले अपनाएं ये 2 मिनट के टिप्स

November 26, 2026
UP election Samajwadi Party c

UP Election: सपा ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जुबानी जंग हुई तेज़ ,क्या अब टूटेगा गठबंधन

November 25, 2026
IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs NZ: केएल राहुल बने टीम इंडिया के असली सेनापति, न्यूजीलैंड में शतक लगाकर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

November 20, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India