सीवान जिले के जीरादेई का इतिहास में अलग ही स्थान है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीरादेई में ही हुआ था। अब एक बार फिर जीरादेई का नाम सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में बने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में प्रज्वल पांडेय को शामिल किया गया है। जो सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर का रहने वाला है।
2019 में कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्यता ली
बता दें कि प्रज्वल अपने माता- पिता के साथ करीब एक दशक से ब्रिटेन में ही रह रहा है। प्रज्वल पांडेय के दादा झारखंड के सिंदरी में नौकरी करते है। इसलिए परिवार का भी अक्सर गांव जामापुर में आना-जाना रहता है। प्रज्वल के ब्रिटेन के पीएम की टीम में शामिल होने के बात सुनकर पूरे सीवान जिले के लोगों में खुशी की लहर है।

बता दें कि अगस्त 2022 में भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव में उतरे थे। उस समय प्रज्वल को पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया था। बड़ी बात ये है कि 2019 में प्रज्वल मात्र 16 साल की उम्र में ही ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। इससे पहले 2019 में ही प्रज्वल यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए। उसने युवा संसद सदस्य के रूप में पहली बार ब्रिटिश संसद में भाषण भी दिए।
यूके यूथ पार्लियामेंट के लिए रिकॉर्ड वोट हासिल किए
प्रज्वल के चाचा अमित पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। प्रज्वल 2021 में हार्वर्ड इंटरनेशनल इकोनॉमिक कांटेस्ट के विजेता बनें और 2019 में यूके यूथ पार्लियामेंट के लिए भी प्रज्वल ने रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल किए। इतनी कम उम्र से ही पीएम सुनक की टीम के कम्युनिकेशन एंड आउट रीच डिवीजन में कार्यरत रहे हैं।
वहीं प्रज्वल की बहन प्रांजल पांडेय कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही हैं और पिता ब्रिटेन में ही रक्षा सेवा में हैं। उनकी माता मनीषा पांडेय शिक्षक है।