बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया, 65 रनों से दी मात

by Vikas Baghel
अक्टूबर 29, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूजीलैंड ने शनिवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप ग्रुप 1 के 27वें मुकाबले में श्रीलंका को 65 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के अब तीन मैचों में 2 जीत के साथ पांच अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स (104) के शानदार शतक की बदौलत अपने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रनों पर सिमट गई।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टिम साउथी ने पहले ही ओवर में पाथुम निसानका (00) को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने कुशल मेंडिस (04) को आउट कर श्रीलंकाई टीम को दूसरा झटका दिया। बोल्ट ने इसी ओवर में धनंजय डीसिल्वा (00) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को तीसरी सफलता दिलाई और स्कोर 5 रन पर 3 विकेट हो गया।

बोल्ट ने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर में चरिथ असालंका (04) को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। मिशेल सेंटनर ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर चमिका करुणारत्ने (03) को आउट कर श्रीलंका को एक और झटका दिया। इसी के साथ 24 के कुल स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद छठे विकेट के लिए दासुन शनाका और भानुका राजपक्षा ने 23 गेंदों में 34 रनों की तेज साझेदारी की, खासकर भानुका ने कुछ अच्छे शॉट खेले। 10वें ओवर में 58 के कुल स्कोर पर लॉकी फर्ग्युसन ने भानुका को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। भानुका राजपक्षा ने 22 गेंदों में तीन चौके और 2 छक्के की बदौलत 34 रन बनाए।

12वें ओवर में 64 के स्कोर पर ईश सोढ़ी ने वानिंदु हसरंगा (04) को आउट कर अपनी टीम को सातवीं सफलता दिलाई। सेंटनर ने 65 के स्कोर पर महेश तीक्षणा (00) को पवेलियन भेज कर न्यूजीलैंड को आठवीं सफलता दिलाई। 17वें ओवर की आखिरी गेंद बोल्ट ने दसुन शनाका को आउट कर मैच का अपना चौथा विकेट लिया। शनाका ने 32 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की बदौलत 35 रन बनाए। ईश सोढी ने 20वें ओवर में लाहिरु कुमारा (04) को आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया।

न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने 4, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 2-2, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउथी ने 1

इससे पहले ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को श्रीलंका के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। फिलिप्स ने 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान मिलने का फायदा उठाते हुए 64 गेंदों पर 104 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। स्पिनरों महेश तीक्षाना और धनंजय डी सिल्वा ने खतरनाक सलामी बल्लेबाजों फिन एलन (1) और डेवोन कॉनवे (1) को वापस भेज दिया, जबकि तेज गेंदबाज कासुन रजिथा ने कप्तान केन विलियमसन (13 गेंदों में 8 रन पर) को चलता किया, जिससे श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 15 रन रन हो गया। इसके बाद फिलिप्स और डेरिल मिशेल (22) ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को वापसी दिला दी। स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने मिशेल को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। मिशेल ने 24 गेंदों में 22 रन बनाए।

15 ओवर के अंत में, न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 102 रन था, फिलिप्स ( नाबाद 65 ) के साथ ऑलराउंडर जिमी नीशम (1 *) क्रीज पर थे। फिलिप्स ने 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने न्यूजीलैंड को 18.5 ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार करने में भी मदद की।

रजिता ने मैच का अपना दूसरा विकेट लेते हुए नीशम (5 रन) को पवेलियन भेजा और न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 129 रन हो गया।

तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने फिलिप्स (64 गेंदों में 104 रन) कोर आउट कर मैच का अपना पहला विकेट लिया। ईश सोढ़ी भी पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर रन आउट हो गए।

न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। मिशेल सेंटनर 11 और टिम साउदी 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

Tags: Cricket Newscricket news in hindinz vs slsl vs nzt20 world cupt20 world cup 2022
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

IND vs SA: Virat Kohli को लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया की सतह पर बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा- Virat Kohli

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In