गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

Himachal Election 2022: CM योगी के साथ इन बड़े नेताओ पर BJP ने जताया भरोसा, जारी हुई बीजेपी-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

by Web Desk
नवम्बर 2, 2022
in चुनाव, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार में काफी तेजी आ गई है। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई दिग्गज आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इंदौरान के टोकी और पछाड़ में रैलियां करेंगे तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नालागढ़, नागरोटा और दादासिबा में गरजेंगे। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियां कर जनसमर्थन का आग्रह कर रहे हैं।

इस कड़ी में कांग्रेस व भाजपा के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार को धार देंगे। इनमें नरेन्द्र मोदी अमित शाह योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 और 9 नवंबर को चारों संसदीय क्षेत्रों चुनावी रैलियां करेंगे। मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जवाहर पार्क में पांच नवंबर को उनकी पहली रैली होगी। 2017 के चुनाव में भी मोदी ने इसी मैदान में रैली कर प्रदेश की जनता से 68 कमल मांगे थे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नितिन गडकरी भी हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे। इनकी रैलियों की तिथियां शीघ्र ही तय की जाएंगी। प्रधानमंत्री की अन्य रैलियों की तिथि व स्थान तय नहीं हुआ है।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) हमीरपुर जिला के नादौन कांगड़ा जिला के धर्मशाला और सोलन जिला के पंजैहरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री राज्य के सभी चार संसदीय इलाकों में एक-एक चुनावी रैली कर सकते हैं। बीजेपी शिमला और इसके आसपास रैली के लिए योजना बना रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री का नाम शामिल है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अमित शाह के राज्य में पहली रैली है। वह दो दिनों तक राज्य में रहेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 12 नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने तेवर मे नज़र आ रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के इंदौरा, गगरेट और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चढियार में चुनावी जनसभाएं करेंगे। जबकि वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुजानपुर और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक जनसभाओं में भाग लेंगे और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन मांगेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बुम्ब्लू, मंडी जिला के बलद्वाड़ा और कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस का घेराव करने के लिए दिग्गजो को रैली में उतार रही भारतीय जनता पार्टी प्रचारकों की हुई लिस्ट जारी।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी किन्नौर के भावनगर और शिमला ग्रामीण के सुन्नी क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। दूसरी और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह झंडुता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं और पच्छाद के राजगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़, हमीरपुर के भोरंज और नाहन के मिसरवाला में चुनावी सभाएं करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सोलन में चुनाव प्रचार करेंगे।

Tags: amitshahcmyogiElection 2022Himachal Election 2022News1IndiaPM Modi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post

Microsoft, Apple जैसी बड़ी कम्पनीज अपने कर्मचारियों को दिखा रही हैं बाहर का रास्ता, जानें इसकी वजह

UP: माथे पर टीका और गले में भगवान का लॉकेट देख मुस्लिम युवकों ने कांता प्रसाद को पीटा, कहा- हिन्दू है, जमकर पीटो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist