शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

Himachal Election 2022: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने किया मतदान

by Anu Kadyan
नवम्बर 12, 2022
in चुनाव, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Himachal Assembly Election 2022 Live: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए है। जहां आज शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी। आज की वोटिंग से मतदाता भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, माकपा, बसपा और निर्दलीय सहित 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान से जुड़ी हर खबर का अपडेट News1india पर…

4:10 AM, 12 NOV 2022

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

मनीष गर्ग ने डाला वोट

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग मैहली में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मतदान करने के बाद दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश से फिलहाल मतदान के दौरान कही भी गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दलीप नेगी ने भी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। फिलहाल चुनाव विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-एक कर मतदान के लिए भेजा जा रहा है।

4:48 AM, 12 NOV 2022

लाहौल-स्पीति 62.75 फीसदी मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान हो चुका है। अभी तक लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 62.75 फीसदी तक मतदान हुआ है। तो वहीं सिरमौर में 60.38 वोटिंग हुई है। जबकि शिमला में 55.56,चंबा 46.00, कुल्लू 58.88, बिलासपुर 54.14, मंडी 58.90, हमीरपुर 55.60, ऊना 58.11, सोलन 54.14, कांगड़ा 54.21 और किन्नौर में 55.30 फीसदी तक मतदान हुआ है।

3:30 AM, 12 NOV 2022

क्यों भड़के मतदाता

वहीं वोटिंग के दौरान सोलन जिले के दून में विलांवली बूथ नंबर 82-83 पर मतदाताओं ने पर्यवेक्षक के सामने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। मतदाताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बूथ पर EVM मशीनें काफी धीमी गति से चल रही हैं। लोग सुबह आठ बजे से लंबी कतारें लगाकर खड़े हैं। लेकिन दोपहर एक बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया। वहीं कुनिहार की कोठी पंचायत के नम्होल बूथ पर भी लोगों के ऐसे ही हालात हैं।

2:40 AM, 12 NOV 2022

सोलन में अब तक 41.36 फीसदी मतदान

वहीं सोलन जिले में अभी तक 41.36 फीसदी मतदान हो चुका है। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त कृतिका कुलहरी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके जारी है। वहीं अर्की 40.12 प्रतिशत, दून 45.04 प्रतिशत,सोलन 40.51 प्रतिशत, नालागढ़ 40.1 फीसदी और कसौली में 41.14 फीसदी मतदान हुआ है।

1:40 AM, 12 NOV 2022

सिरमौर में अब तक हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी तक मतदान हुआ है। शिमला की बात करें तो 37.30 तक मतदान हुआ है। वहीं सोलन  में 37.90, ऊना 39.93, कांगड़ा 35.50, बिलासपुर 34.05, मंडी 41.17, चंबा 28.35, कुल्लू 40.33, सिरमौर 41.89, हमीरपुर 35.86, लाहौल-स्पीति 37.0 और किन्नौर में 35.0 फीसदी तक वोटिंग हुई है।

12:48 AM, 12 NOV 2022

सोलन में 30.28 फीसदी तक मतदान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुानव के लिए वोटिंग जारी हैं। वहीं मतदान फिसदी की बात करें तो शिमला में सुबह 11 बजे तक 17.73, ऊना 19.92,लाहौल-स्पीति 6.05, कांगड़ा 16.94, सिरमौर 21.66, सोलन  30.28, मंडी 21.92, बिलासपुर 13.84, हमीरपुर 19.40, चंबा 12.07, कुल्लू 14.54 और किन्नौर में  20 फीसदी तक मतदान हुआ है।

12:20 AM, 12 NOV 2022

इस बार कांग्रेस सरकार

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन में भबडां बूथ पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बड़े उत्सव का दिन है। उन्होंने ने कहा कि बार मुझे यकीन है कि राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। क्योंकि इस बार लोगों ने कांग्रेस के लिए वोटिंग की है।

11:49 AM, 12 NOV 2022

राज्य में 17.98 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 11 बजे तक राज्य में 17.98 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1591311286968942592?s=20&t=zjlv_KB0xckl4QbTc1GV8g

11: 19 AM, 12 NOV 2022

जेपी नड्डा ने किया मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ बिलासपुर के मतदान केंद्र संख्या-53 विजयपुर से वोट डाला। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि सुबह से मतदान केंद्रों पर जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1591304156329185281?s=20&t=HmZeKpRJBno6LtMIByer0A

उसे देखकर लग रहा है कि लोगों में मतदान को लेकर जोश है। ये जोश कुछ बेहतर करने के लिए है। वहीं मैं प्रदेश की जनता से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।

10: 29 AM, 12 NOV 2022

सिरमौर में सबसे अधिक मतदान

सिरमौर की बात करें तो सुबह नौ बजे तक 6.26 फीसदी मतदान हो चुका है। इसके अलावा चंबा जिले में 5.03 तो वहीं मंडी जिले में 6.24 फीसदी वोटिंग हुई है। 

10:00 AM, 12 NOV 2022

सुबह नौ बजे तक 3.76 फीसदी वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 3.76 फीसदी वोटिंग हुई है। इस दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लोग कतारें लगी हैं।   

9:10 AM , 12 NOV 2022

CM जयराम ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा जनता से अनुरोध है कि सभी लोग मतदान करें। प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। 

8:50 AM, 12 NOV 2022

पीएम मोदी ने CM जयराम को दी शुभकामनाएं

मतदान शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम जयराम ठाकुर को नई सरकार बनाने के साथ ही हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दी। पीएम ने करीब 2 मिनट सीएम से फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल में फिर से सरकार बनाने का आश्वासन दिया। वहीं पीएम मोदी ने देवभूमि के मतदाताओं को भी सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान के लिए अपने घर तांदी पहुंच गए हैं। सीएम अपने परिवार के साथ आज औहण मतदान केंद्र में वोट डालेंगे।

8:45 AM, 12 NOV 2022

CM जयराम ने मंदिर में टेका माथा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में माथा टेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना ठाकुर, बेटियां चंद्रिका के साथ प्रियंका ठाकुर भी मौजूद रहीं। 

https://twitter.com/ANI/status/1591262310844489733?s=20&t=HWTwnwLUIewS0R5fvJoo7g

8:30 AM, 12 NOV 2022

मैं प्रार्थना करती हूं कि…

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने मतदान शुरू होने के बाद एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने पूरे राज्य में प्रचार किया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर उन्हें सफलता प्रदान करें। ताकि हमारा राज्य नई ऊंचाईयों को छू सके। 

https://twitter.com/ANI/status/1591257647256567808?s=20&t=Ik-p6gC8KNmcvDLPvP4Mrg

8:20 AM, 12 NOV 2022

नई सरकार बनाने में मदद करेगी प्रदेश की जनता

इसी बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज मतदान को लेकर प्रदेश के सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। प्रदेश की जनता आज मतदान करके नई सरकार बनाने में मदद करेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1591257240937594880?s=20&t=-WHfrIK2DmHoaOd9JJudyQ

8:00 AM, 12 NOV 2022

मतदान के लिए लोगों में उत्साह

मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी कड़ी में मतदान के लिए लोग मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भरौरी बूथ पर लिए पहुंच गए हैं। मतदान करने के लिए पुरुष और महिलाएं की लंबी कतारें लगीं हैं। आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चुका है। कुल्लू जिले की बात करें तो वहां भी लोग मतदान केंद्र लबीं कतार में खड़े हैं।

8:00 AM, 12 NOV 2022

‘मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं’-CM 

वहीं वोटिंग शुरू होने से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है कि ये अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने इस अभियान में पूरा सहयोग किया। इसके लिए मैं दिल से प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं। इसके अलावा मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि सभी मतदान हिस्सा लें। ताकि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में सफल रहें।

7:39 AM, 12 NOV 2022

लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें मतदाता

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिेए वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में आज सभी विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दिन है। इस अवसर पर देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मैं ये निवेदन करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें।

https://twitter.com/narendramodi/status/1591251849369513984?s=20&t=vxCZzt_CWFAL56qWeHjg4g

इस बार मतदाता वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस शुभ अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को विशेष शुभकामनाएं देता हूं।

Tags: Himachal ElectionJAI RAM THakurl Assembly Election 2022News1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप को लेकर कैबिनेट मंत्री ने उड़ाई खिल्ली, कहा - "कैसी दिखती है"

BJP विधायक को अधिकारियों ने नहीं दिया सम्मान तो हो गए आग बबूला, कहा - "जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सब अधिकारी खड़े होई जावा करें..."

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist