Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 World Cup 2022 हुआ इंग्लैंड के नाम, पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से दी मात

by Vikas Baghel
November 13, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड ने ICC टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की जीत के हीरो स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स(Ben Stokes) रहे। इंग्लैंड ने दूसरी बार टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है।

फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाज शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। कप्तान बाबर ने 32 रन, शादाब खान 20 रन और मोहम्मद रिजवान ने 15 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा था।

RELATED NEWS

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

June 18, 2026
Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

June 15, 2026

इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद ने दो विकेट, क्रिस जार्डन ने 2 विकेट और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

इसके बाद 138 रनों के मिले लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की 49 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी से आसान जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर दूसरी बार टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड 2010 में भी टी-20 चैंपियन बनी थी। ओवरऑल इंग्लैंड का यह तीसरा विश्व कप खिताब है। 2019 में इंग्लैंड की टीम वनडे चैंपियन भी बनी थी।

स्टोक्स के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 26 रन, हैरी ब्रूक 20 रन, मोइन अली 19 रन और फिलिप सॉल्ट ने 10 रन का योगदान दिया। स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी से एक विकेट लिया, फिर कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 2 विकेट, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और मोहम्मद वसीम जू. ने एक-एक विकेट लिया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindieng vs pakengland vs pakistanengland vs pakistan finalpak vs engpakistan vs englandt20 world cup 2022T20 World cup 2022 winner
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

India A Tri Series: भारत ए की दमदार जीत, अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
June 18, 2026

Cricket News: दांबुला में खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में भारत ए ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों...

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

Super over: सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ियों में बहस, वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
June 15, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Fight: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेली गई ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच का...

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post

Utpanna Ekadashi 2022 : उत्पन्ना एकादशी का क्या है महत्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Google ने डूडल के जरिए ‘Doodle For Google’ के विजेता को किया सम्मानित, जानें क्या था प्रतियोगिता का विषय 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist