Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

दबंग ने पहले युवती से बनाए शारीरिक संबंध, मां बनी तो करा दिया परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पुलिस पर लगे ये आरोप

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो मानवता को शर्मसार कर देने वाला है। जहां एक युवती को उसके गांव के ही एक युवक ने पहले अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर प्रेगनेंट हुई लड़की ने घर में एक नवजात को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की मौत भी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए दबंग ग्रामीणों के साथ मिलकर युवती को मानसिक रूप से कमजोर करार करते हुए सामाजिक बहिष्कार की घोषणा भी कर दी।

गुनाह छिपाने के लिए रची साजिश

जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी एकदम स्वस्थ है। आरोपी ने अपना गुनाह छिपाने के लिए ये साजिश रची है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए हैं।

RELATED POSTS

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

November 23, 2025
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

November 11, 2025

ये पूरा मामला बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की एक युवती बिना शादी के मां बन गई। जिसके चलते पहले दबंग गांव वालों ने बिना विवाह लड़की के मां बनने को लेकर हंगामा किया। फिर लड़की को मानसिक रूप से कमजोर करार करते हुए युवती सहित परिवार के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा कर दी। लेकिन जब इस लड़की पर हुए हत्याचारों का असल राज खुला तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल एक लड़की को गांव का ही युवक सोनू यादव अपनी हवस का शिकार बनाता था। सोनू से लड़की प्रेगनेंट हुई। उसने घर में ही एक नवजात को जन्म दिया। लेकिन नवजात की मौत हो गई। वहीं जब ये बात गांव में आग की तरह फैली तो आरोपी और उसके परिवार ने बचने के लिए दबंग ग्रामीणों के साथ मिलकर अलग ही स्वांग रचा डाला। पीड़ित परिवार ने गांव के सोनू यादव को बेटी की हालत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से ठीक है।

गांव में हमारा अकेला घर है

वहीं लड़की के पिता का कहना है कि सोनू ने उसकी लड़की के साथ कई बार संबंध बनाए। वह माली जाती के हैं। गांव में उनका अकेला घर है। जबकि गांव में बाकी लोग यादव जाति के हैं। वह दबंग हैं। उनके डर से हम लोग चुप रहे। वह लोग परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। लेकिन जब उनकी लड़की मां बनी तो गांव वालों ने काफी हंगामा किया। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस भी दबंगों के साथ है। वह आरोपी को बचाना चाहती है। पीड़ित पिता लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है।

वहीं एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाने से लापरवाही और मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: barabankibecamea motherfamily boycottedNews1Indiaphysical relations
Share198Tweet124Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था।...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
November 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
November 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

Barabanki

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

by Mayank Yadav
October 2, 2025

Barabanki suicide: बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पेड़ पर फांसी...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

Rajasthan: राजस्थान में एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत, मृतकों में 4 बच्चों सहित पति पत्नी शामिल

स्कूल मैनेजर की युवती के साथ अश्लील whatsapp video call रिकॉडिंग, पैसे न देने पर सैक्स वर्कर्स के ग्रुप ने किया Viral, मचा हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist