मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

What a joke बोलकर Bollywood में छा जाने वाले Aasif Sheikh के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप!

by Web Desk
नवम्बर 22, 2022
in मनोरंजन

नई दिल्ली: साल 1991 में आई फिल्म यारा दिलदारा (Yaara Dildara) से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले आसिफ शेख (Aasif Sheikh) को शुरुआती दिनों में कुछ खास पहचान नहीं मिली थी, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी इस फिल्म का गाना ‘बिन तेरे सनम काफी हिट हुआ था।’ आज भी ये गीत लोगों के बीच काफी सुना जाता है।

Photo Credit @ iaasifsheikhofficial Instagram

आसिफ शेख के बारे में आज आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। Bollywood की कई फिल्मों में निगेटिव किरदार से लेकर कॉमिक रोल तक में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आसिफ शेख आज टीवी का जाना-माना नाम बन चुके हैं।

RELATED NEWS

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटी पैसों के लालच में ऐसा काम नहीं कर सकती’, आरोपी राधा की मां ने क्या कहा?

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटी पैसों के लालच में ऐसा काम नहीं कर सकती’, आरोपी राधा की मां ने क्या कहा?

अक्टूबर 21, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Photo Credit @ iaasifsheikhofficial Instagram

साल 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन (Karan Arjun) तो आप लोगों को याद ही होगी। इस फिल्म में अमरीश पुरी (Amrish Puri) के बेटे का किरदार निभा कर अपने डॉयलाग what a joke बोलकर आसिफ शेख छा गए थे। उनका ये डॉयलाग काफी फेमस हुआ था। आसिफ शेख फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। फिल्मों में ज्यादातर वह सपोर्टिंग किरदारों में ही नज़र आए हैं।

Photo Credit @ iaasifsheikhofficial Instagram

साल 2015 आसिफ शेख की लाइफ में मील का पत्थर साबित हुआ। कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) में विभूति नारायण मिश्रा (Vibhuti Narayan Mishra) का किरदार निभाकर आसिफ शेख को जो सफलता मिली है, ऐसी सफलता पहले उन्हें कभी नहीं मिली।

Photo Credit @ iaasifsheikhofficial Instagram

आसिफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत हम लोग (Hum Log) सीरियल से की थी और उन्हें खासी पहचान भी एक सीरियल ने ही दी। भाभी जी घर पर हैं में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार में कमाल की कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों को खूब हसाया है, जिसके चलते वह आज घर-घर में इसी किरदार के नाम से भी मशहूर हैं।

Photo Credit @ iaasifsheikhofficial Instagram

क्या आप जानतें हैं ? आसिफ शेख का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में भी दर्ज किया जा चुका है। कॉमेडी सीरियल भाभी जी घर पर हैं में उन्हें 300 अलग-अलग किरदार निभाने के लिए उन्हें इस रिकॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 11 नवंबर साल 1964 को जन्में आसिफ शेख 58 साल के हो गए हैं लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ उनके अभिनय में भी और निखार आता जा रहा है। आसिफ शेख को देखकर अगर ये कहा जाए तो Age is Just a Number. तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।

Tags: Bhabi Ji Ghar Par HaibollywoodEntertainment NewsGuinness Book of World RecordsHum LogKaran ArjunNews1IndiaVibhuti Narayan Mishrawhat a jockYaara Dildara

Web Desk

Related Posts

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटी पैसों के लालच में ऐसा काम नहीं कर सकती’, आरोपी राधा की मां ने क्या कहा?

Tiger Shroff Firing Case: ‘बेटी पैसों के लालच में ऐसा काम नहीं कर सकती’, आरोपी राधा की मां ने क्या कहा?

by Admin Desk
अक्टूबर 21, 2026

मामले में फंसाया गया हो सकता है। हालांकि, उन्होंने किसी खास व्यक्ति पर साजिश रचने का स्पष्ट आरोप नहीं लगाया।...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Next Post

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का आज से तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरु, सीएम बोले- चिंतन शिविर में तय होगा विकास का रोड मैप

MP News: भोपाल वन विहार में बदमाशों ने जानवरों पर किए पथराव, रवीना टंडन ने वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India