Thursday, January 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Madhya Pradesh: कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra की MP में एंट्री, प्रियंका गांधी को देखकर राहुल का आया ये रिएक्शन

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
November 25, 2022
in देश, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को मध्यप्रदेश के गोरेगांव से शुरू हुई थी. हिंदी पट्टी के इस प्रदेश में कांग्रेस की यात्रा 16 दिन तक चलने वाली है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन पहली बार राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ मिला. गुरुवार की रात ग्राम खेरडा में रात्रि विश्राम के बाद यह अपने अगले पड़ाव भान भरड़ की तरफ प्रस्थान करने के लिए तैयार है. यह यात्रा 13 दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेगी.

LIVE: Madhya Pradesh leg of #BharatJodoYatra resumes from Kherda, Khargone. https://t.co/edNQdgkEYc

— Congress (@INCIndia) November 25, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए करीब 382 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान पहुंचेंगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. यात्रा सुबह सवा छह बजे खेरदा गांव से खरगोन की ओर रवाना हुई, राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. काफिला खेरदा से आधा किलोमीटर दूर कार से निकला. इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी ने राहुल के कर्नाटक यात्रा में शामिल हुई थीं.

RELATED POSTS

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

January 18, 2026
Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025

यूं ही हम तिरंगा लहराएंगे…
रास्ते कितने भी कठिन हों, हम भारत जोड़ते जाएंगे।#BhararJodoYatra pic.twitter.com/DDJp0zyltG

— Congress (@INCIndia) November 25, 2022

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है. शुक्रवार सुबह 6:00 बजे गांव खेरदा से निकलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दोडवा पहुंची. जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ कर सुबह करीब 10:00 बजे भान भरड़ पहुंची. बताया जा रहा है हिन्दुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने रुकने की व्यवस्था की गई है. यहां लंच के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भान भरड़ से यात्रा सनावद के लिए रवाना होगी.

यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं और ‘भारत जोड़ो-भारत जोड़ो’ के नारे लगाते हुए काफिला बड़ा होता देखा जा रहा है, लोगों में उत्साह देखने को भी मिल रहा है, यात्रा शाम करीब साढ़े छह बजे सनावद बस स्टैंड पहुंचेगी. यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद यात्रा मोरटक्का के लिए रवाना होगी. वैष्णव होटल के पास शाम की व्यवस्था की गई है. इसके बाद यहां से यात्रा राजस्थान जाएगी.

उत्तर भारत में राहुल गांधी के लिए खड़ी हैं चुनौती

राहुल गांधी के लिए दक्षिण भारत की तुलना में उत्तर भारत में ज्यादा चुनौती खड़ी है, दरअसल मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस लिहाज से यहां के इस दौरे का राजनीतिक महत्व काफी अहम है. मालवा निमाड़ निर्वाचन क्षेत्र राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में यहां की 66 विधानसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी. यही वजह है कि एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निमाड़ मालवा में अपना बेस मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली ट्रेड फेयर में जूस बन रहा लोगों की पसंद, भारतीय कंपनी BO Organic Juice की स्टॉल पर लगी भीड़

Tags: bharat jodo yatraCongressPriyanka Gandhi VadraRahul Gandhi
Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Rahul Gandhi

सुलतानपुर कोर्ट का बड़ा फरमान: राहुल गांधी को कल होना होगा हाजिर, क्या जेल जाएंगे कांग्रेस नेता?

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती...

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

Rahul Gandhi

EVM पर ‘वोट चोरी’ का दावा: लोकसभा में चुनाव सुधार पर बहस के बीच राहुल गांधी ने मांगी मशीन एक्सेस

by Mayank Yadav
December 9, 2025

Rahul Gandhi vote theft: संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोरदार चर्चा हुई,...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

Next Post

केजरीवाल हर गुजराती परिवार को प्रतिमाह देेंगे 30,000 की सौगात, राघव चड्ढा ने गिनवाए राज्य में AAP सरकार आने के फायदे

Delhi: आप के ट्रेड विंग के सेक्रेटरी संदीप भारद्वाज ने किया सुसाइड, MCD चुनाव में टिकट न मिलने से थे परेशान, केजरीवाल ने जताया दुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist