बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

1 ओवर में 7 छक्के, ऋतुराज गायकवाड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ कारनामा

by Vikas Baghel
नवम्बर 28, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

एक ओवर में 7 छक्के, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा मगर मुमकिन तो है, थोड़ा मुश्किल जरूर है पर अब ये काम भी हो गया है जी हां भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड(Ruturaj Gaikwad) ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं मगर 6 गेंदों पर 7 छक्के कैसे लगे होंगे अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि ऋतुराज नें कहां कैसे और किसके ओवर में 7 छक्के जड़ डाले।

क्रिकेट में कभी-कभी हमें कुछ ऐसे कारनामें देखने को मिलते हैं जो शायद हमने सोचे भी नहीं होंगे और इन्ही कारनामों की वजह से कई खिलाड़ी क्रिकेट जगत में अपना नाम भी बना लेते हैं, जैसे कि भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह जिन्होंने 2007 T20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे और तभी से युवराज को क्रिकेट जगत में खास सम्मान मिलने लगा। लेकिन भारत में क्रिकेट इतना अधिक खेला जाता है कि आए दिन कोई ना कोई खिलाड़ी कोई ना कोई खास रिकॉर्ड बनाता ही रहता है। पिछले दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण जगदीशन ने अपनी पारी में 277 रन बनाए थे जो दुनिया की अबतक सबसे बड़ी लिस्ट ए पारी बनी। नारायण जगदीशन के इस विश्व रिकॉर्ड के कुछ  ही दिन बाद ऋतुराज ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में अपने नाम का परचम लहरा दिया, ऋतुराज ने कोई ज्यादा बड़ा स्कोर तो नहीं बनाया लेकिन एक ओवर में 7 छक्के जरूर जड़ दिए। सोमवार 28 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मैच था। ऋतुराज महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहे थे। पारी का 49वां ओवर शिवा सिंह को मिला लेकिन शायद आज उनकी किस्मत खराब थी, सामने ऋतुराज अलग ही मूड में थे, ऋतुराज पिच पर पहले से ही जमे हुए थे और शिवा की पहली चारों गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए अगली गेंद नॉ बॉल थी जिसपर ऋतुराज ने बिल्कुल तरस नहीं खाया और एक और छक्का जड़ दिया, फिर फ्री हिट पर भी छक्का और ओवर की आखरी गेंद पर भी कमाल का छक्का दे मारा। कुल मिलाकर ओवर में 43 रन आए, 42 रन 7 छक्कों से और 1 रन नो बॉल का।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1597143728141250561?s=20&t=8chhChT-ymtPIuhaHb31qA

इस कमाल के प्रदर्शन के साथ ऋतुराज ने भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया और अब वे एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

इस मैंच में ऋतुराज ने 159 गेंदों में 220 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल हैं।

Tags: 7 six in 6 balls7 six in an overCricket Newscricket news in hindiruturaj gaikwadruturaj gaikwad 7 six in 6 ballsvijay hazare trophy 2022
Share204Tweet128Share51

Vikas Baghel

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket Record: रुतुराज गायकवाड़ का कौन सा रिकॉर्ड टूटा, जेक लिब्बी बने नंबर-1, विराट कोहली भी टॉप-5 में

Cricket Record: रुतुराज गायकवाड़ का कौन सा रिकॉर्ड टूटा, जेक लिब्बी बने नंबर-1, विराट कोहली भी टॉप-5 में

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

New World Record: लिस्ट ए क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ का सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड अब टूट गया है।...

Next Post

Kal Ho Naa Ho के 19 साल पूरे होने पर भावुक हुए Karan Johar पोस्ट शेयर कर लिखी ये खास बात

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे रामदेव, आलोचना के बाद माफी मांगते हुए बोले- 'वीडियो क्लिप को गलत ढंग से पेश किया गया'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist