मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs NZ 3rd ODI: बारिश के कारण बेनतीजा रहा मैच, 1-0 से न्यूजीलैंड ने जीती ODI सीरीज

by Vikas Baghel
नवम्बर 30, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का तीसरा और आखरी मैच खेला जा रहा है जो बारिश के कारण काफी देर तक रूका रहा और आखिरकार मैच बेनतरीजा करार दे दिया गया। 3 मैचों की इस ODI सीरीज को 1-0 से न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। बता दे पहले पहले मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद दोनों बचे हुए मैच बारिश की भेंट चढ गए और 1-0 से न्यूजीलैंड ने सीरीज पर कब्जा किया।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था , इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की बल्लेबाजी बुरी तरफ फ्लॉप रही 39 के स्कोर पर भारत को शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा, गिल सिर्फ 13 रन बनाकर चलते बने, पहला विकेट गिरने के बात तो मानो तू चल मैं आया वाली बात हो गई 55 के कुल स्कोर पर 28 रन बनाकर कप्तान शिखर धवन भी पवेलिन लौट गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कुछ दम तो दिखाया लेकिन इस दम में भी कुछ ज्यादा दम नहीं निकला और 49 बनाकर अय्यर भी आउट हो गए। मिडल ऑर्डर से थोड़ी जरूर थी लेकिन उसपर तो बिना  बारिश के ही पानी फिर गया। ऋषभ पंत 10, सूर्यकुमार यादव 6 और दीपक हुड्डा मात्र 12 रन बनाकर अपनी हाजरी लगाकर चलते बने, इसके अलावा दीपक चाहर ने 12 रन बनाए। अर्शदीप और चहल तो 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने अंत तक एक छोर संभाले रखा और खूब दम–खम दिखाया उन्होने 63 गेंदों में पचासा जड़ दिया लेकिन फिर अगली ही गेंद पर वे भी 219 के कुल स्कोर पर साउदी का शिकार बन गए। भारतीय टीम 47.3 ओवरों में मात्र 219 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डार्ली मिचेल और एडम मिलने ने 3-3 विकेट लिए इसके अलावा टिम साउदी को 2, लॉकी फॉर्गुसन और मिचेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

बारिश ने मैच पर लगाया अंकुश

दूसरी पारी में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरूआत अच्छी रही फिन एलन डिवॉन कॉन्वे ने 97 रनों की साझेदारी की लेकिन फिर फिन एलन उमरान मलिक का शिकार बन गए, इसके बाद पारी संभालने आए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विसियमलन उन्होने 3 गेंदें अभी खेली ही थीं कि बारिश शुरू हो गई और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। जब बारिश के कारण मैच रूका तब जीत के लिए न्यूजीलैंड को 32 ओवरों में 116 रनों की जरूरत है जो आसानी से बन सकते हैं लेकिन काफी समय तक इंतजार करने के बाद आखिरकार मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया गया।

पूरे टूर पर भारी रही है बारिश

इससे पहले टी-20 सीरीज में भी एक ही मैच के नतीजे ने सीरीज का नतीजा निकाला था और बाकी के दोनों मैच बारिश के कारण रद्द और टॉय हो गए थे जिसके बाद भारत ने 1-0 से टी20 सीरीज जीती थे और अब odi सीरीज का नतीजा भी पहले मैच से ही निकाला गया और 1-0 से न्यूजीलैंड ने odi सीरीज पर कब्जा किया।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nzind vs nz 3rd odinz vs ind
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Social Media पर वायरल हुआ Neena Gupta का पुश अप्स करता वीडियो

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में घटे तेल के दाम, देश में अब इतने में मिल सकता है पेट्रोल और डीजल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In