Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Gujarat Election 2022 Live: तीन बजे तक 48.48% लोगों ने डाला वोट, जानें कहां कितना मतदान हुआ

by Anu Kadyan
December 1, 2022
in एडिटर चॉइस, चुनाव, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Gujarat Assembly Election 2022 Phase 1 Voting: गुजरात में पहले चरण के दौरान 19 जिलों में पड़ने वाली 89 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू गई है। आज कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। जिसमें कई दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। इसलिए आज राज्य के कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होंगी। गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट News1india पर….

4:30 PM,1 DEC 2022

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल हमला

पहले चरण की वोटिंग के दौरान नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि आज सुबह झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। इस हमले में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। एससी ने बताया है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

3:30 PM,1 DEC 2022

तीन बजे तक 48.48% मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में दोपहर तीन बजे तक 48.48% लोगों ने मतदान किया है। सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

3:30 PM,1 DEC 2022

गुजरात में पहले चरण के दौरान मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को चुनाव आयोग दे रहा प्रशस्ति पत्र।

#ECI has set up a polling booth for only one voter, Mahant Haridasji Udasin in Banej (93-Una AC) in the dense jungles of Gir.

Glimpses of Haridas Ji casting his vote during 1st phase of #GujaratElections2022.#novotertobeleftbehind #GujaratAssemblyPolls #ECI #EveryVoteMatters pic.twitter.com/FhDDELyRXU

— Election Commission of India (@ECISVEEP) December 1, 2022

Proud Voters from the Siddi Community casting their #Vote at polling booths set up by #ECI in Madhupur Jambur in Gir Somnath district. #GujaratElections2022. #NoVoterToBeLeftBehind #GujaratAssemblyPolls#EveryVoteMatters pic.twitter.com/KK5WN3YcrJ

— Election Commission of India (@ECISVEEP) December 1, 2022

2:00 PM, 1 DEC 2022

पीएम मोदी- कांग्रेस में होड़ मची है कि…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलोल के पंचमहल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के वार पर पलटवार किया। पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘मैं खड़गे जी का बहुत सम्मान करता हूं। उनकी कोई गलती नहीं वें तो वही कहेंगे जो उन्हें कहने को कहा जाएगा है। कांग्रेस जानती जानती नहीं कि ये राम भक्तों का गुजरात है। “रामभक्तों” की इस भूमि पर, खड़गे जी को मुझे “100 सिर वाला रावण” कहने के लिए कहा गया है।’ कांग्रेस में बस इस बात की होड़ मची है कि कौन मोदी के लिए ज्यादा अपशब्द कहेगा। हमें अगर उन्हें सबक सिखाना है तो एक ही तरीका है दूसरे चरण में “कमल” को वोट देना। 

1:31 PM, 1 DEC 2022

चुनाव आयोग ने बताया कि गुजरात में दोपहर एक बजे तक 34.48% मतदान हुआ है।

1:20 PM, 1 DEC 2022

पहले चरण के मतदान के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने अरावली में चुनाव प्रचार करते हुए जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज एक बड़ा दिन है। आज गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। तो वहीं आज ही के दिन गुजरात के गौरव पीएम मोदी जी-20 देशों के प्रमुख बने हैं। यह वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ-साथ भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।’

Today is an imp day. Voting is underway for first phase of polls today & today itself Gujarat's gaurav (pride) PM Modi has become Head of G20 countries. It shows PM Modi's leadership & India's increasing reputation at the global level: UP CM Yogi Adityanath, in Aravalli, Gujarat pic.twitter.com/kNT1sV3bnJ

— ANI (@ANI) December 1, 2022

1:15 PM, 1 DEC 2022

ढ़ाई फुट लंबी मूछों वाले प्रत्याशी

गुजरात में पहली चरण की वोटिंग के बीच हिम्मतनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मगनभाई सोलंकी चर्चाओं में हैं। दरअसल यह चर्चा मगनभाई की ढाई फुट लंबी मूछों को लेकर हो रही है।

1:10 PM, 1 DEC 2022

जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए मेहसाणा में रोड शो किया।

1:00 PM, 1 DEC 2022

रोड शो में शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

विधानसभा चुनाव के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान शाह ने गुजरात, एंटी-रेडिकल सेल के अलावा पीएम मोदी पर कांग्रेस की टिप्पणी से जुड़े मुद्दों पर बात की। वहीं शाह ने कहा कि ‘जब-जब भी कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों कहे तब-तब गुजरात के लोगों ने बैलेट बॉक्स के माध्यम से उन्हें जवाब दिया।’

#WATCH | Union Home min Amit Shah speaks with ANI on issues related to Gujarat, Anti-radical cell & Congress's remarks on PM Modi, during roadshow in Ahmedabad.

He says "Whenever Congress used inappropriate words, against PM Modi, people of Gujarat replied through ballot box" pic.twitter.com/FVb7oD8iEE

— ANI (@ANI) December 1, 2022

12:58 PM, 1 DEC 2022

‘जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा’-PM मोदी

कलोल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुनें… लोकतंत्र में आपकी आस्था और अविश्वास आपका विषय है। तो वहीं परिवार के लिए जीना है आपकी मर्जी। लेकिन एक बात बेशक लिख लीजिए कि जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा।’

12:43 AM, 1 DEC 2022

11 बजे तक 19.13% मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुजरात में सुबह 11 बजे तक 19.13% मतदान हुआ है। 

12:29 PM, 1 DEC 2022

पीएम मोदी ने चुनावी रैली को किया संबोधित

प्रधानमंत्री आज नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कलोल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। 

Grateful for the immense support in Kalol. Addressing a rally. @BJP4Gujarat. https://t.co/odOlF9z74O

— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022

12:30 PM, 1 DEC 2022

आप नेता का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जा रही है। इटालिया ने ट्विट में लिखा है कि ‘कतारगाम विधानसभा में जानबूझ कर मतदान स्लो कराया जा रहा है।’ इस बीच उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही भाजपाई गुंडों के दबाव में काम करना होता है तो फिर चुनाव ही क्यों करवाते हो। अभी तक पूरे प्रदेश मे औसत 3.5% मतदान हुआ है। लेकिन कतारगाम मे सिर्फ 1.41% फीसदी। एक छोटे से बच्चे को हराने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए।

11:20 AM, 1 DEC 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भावनगर जिले के हनोल गांव के मतदान केंद्र पर डाला वोट। ग्रामीणों से भी की बातचीत।

#GujaratElections2022 | Union Health minister Mansukh Mandaviya interacts with villagers, before casting his vote, in Hanol village in Bhavnagar district. pic.twitter.com/QHj6RtMf7E

— ANI (@ANI) December 1, 2022

11:12 AM, 1 DEC 2022

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के मतदान केंद्र पर पहले चरण के लिए मतदान किया। 

Gujarat Assembly Speaker Nimaben Acharya casts her vote for the first phase of #GujaratElections2022, at a polling station in Bhuj. pic.twitter.com/wpGttVvshR

— ANI (@ANI) December 1, 2022

11:00 AM, 1 DEC 2022

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने मतदान केंद्र जामनगर में किया मतदान। वहीं लोगों से भी वोट करने की अपील की।

#GujaratElections2022 | Cricketer Ravindra Jadeja cast his vote at a polling station in Jamnagar. His wife and BJP candidate Rivaba Jadeja voted in Rajkot earlier today.

Ravindra Jadeja says, "I appeal to the people to vote in large numbers." pic.twitter.com/TXyu2W8JoD

— ANI (@ANI) December 1, 2022

10:25 AM, 1 DEC 2022

सुबह नौ बजे तक 4.92% मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह नौ बजे तक 4.92% लोगों ने किया मतदान

10:20 AM, 1 DEC 2022

भरूच में बुजुर्ग मतदाताओं को केंद्र तक लाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। बुजुर्ग मतदातओं वोट डालने के बाद खुशी जाहिर की।

#GujaratAssemblyPolls | Senior citizens cast their vote at a polling booth in Bharuch amid the first phase of polling that's underway in the state. pic.twitter.com/6tdwMz82Z5

— ANI (@ANI) December 1, 2022

10:16AM, 1 DEC 2022

100 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

गुजरात चुनाव के पहले चरण में 100 साल की कमुबेन लालाभाई पटेल ने उमरगाम विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला।

10:10 AM, 1 DEC 2022

राहुल गांधी ने वोट डालने की अपील की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों से अपील की। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि ‘ मैं गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील करता हूं कि वोट करें…रोज़गार के लिए, सस्ते गैस सिलेंडर के लिए और किसानों की कर्ज माफी के लिए वोट डालें। राज्य के प्रगतिशील भविष्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। अपने मतदान से लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।’ 

गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें…

रोज़गार के लिए
सस्ते गैस सिलेंडर के लिए
किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए

गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।#કોંગ્રેસ_આવે_છે

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 1, 2022

10:00 AM, 1 DEC 2022

अजब गजब नजरा… साइकिल पर सिलेंडर बांध वोट देने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक अजब गजब नजारा देिखाई दिया। दरअसल अमरेली से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी साइकिल पर सिलेंडर बांध कर वोट डालने पहुंचे। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “27 साल में BJP ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश रची है। जिसके चलते गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।” वहीं “इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए ही आज मैंने मतदान किया है। मुझे पुरा भरोसा है कि पूरा गुजरात की जनता सत्ता परिवर्तन करेगी। कांग्रेस के आने से खुशहाली छाएगी।”

9:50 AM, 1 DEC 2022

गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने किया मतदान

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने विजय रुपाणी के चुनाव न लड़ने के फैसले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर समय और जगह कुछ न कुछ नयापन आना जरुरी। विजय रूपाणी जी मुख्यमंत्री बने फिर वे राज्य सभा में रहे। ऐसे बदलाव होते रहते है। उन्होंने खुद इस बार चुनाव न लड़ना का फैसला लिया है।

9:41 AM, 1 DEC 2022

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने डाला वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के चरण मेें पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने राजकोट में मतदा किया। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि रुपाणी ने भी वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि “मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक मतदान करें। वहीं मुझे पूरा भरोसा है कि गुजरात में 7वीं बार बीजेपी की सरकार बनेगी।”

Former Gujarat CM Vijay Rupani and his wife Anjali Rupani cast their votes at a polling station in Rajkot, in the first phase of #GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/Kvain9rjCU

— ANI (@ANI) December 1, 2022

9:36 AM, 1 DEC 2022

रिवाबा जडेजा ने डाला वोट

मतदान शुरू होते ही भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने राजकोट में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। दौरान उन्होंने कहा कि “ये राजनीति में पहली बार नहीं हुआ है कि एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हो। वहीं रिवाबा ने जामनगर की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे। मुझे पुरा यकीन है कि इस बार भी बीजेपी बड़े अंतर से जीतेगी।”

#GujaratAssemblyPolls | BJP's Rivaba Jadeja casts her vote in Rajkot. She is contesting from Jamnagar North. pic.twitter.com/4tynZjYnwe

— ANI (@ANI) December 1, 2022

9:26 AM, 1 DEC 2022

मुख्य चुनाव आयुक्त ने गुजरातवासियों से भारी संख्या में मतदान की अपील की

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरातवासियों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं गुजरात के 4.9 करोड़ मतदाताओं से साथ ही पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि गुजरात में 4 लाख से अधिक पीडब्ल्यूडी मतदाता है तो वहीं 9.8 लाख वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं।  

9:20 AM, 1 DEC 2022

भारी संख्या में मतदान करें- अमित शाह

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति के पथ पर दौड़ रहा है। जिसपर हर किसी को गर्व है। ये राज्य की जनता द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मैं प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से ये अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और भारी संख्या में मतदान केंद्र को पर जाकर वोट करें।

पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है जिसपर हर भारतीय को गर्व है। लेकिन यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया।

मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूँ कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए अभूतपूर्व उत्साह और संख्या में मतदान करें।

— Amit Shah (@AmitShah) December 1, 2022

9:00 AM, 1 DEC 2022

पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं को वोट करने की अपील की

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आज गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण है। मैं इस अवसर पर मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आह्वान करता हूं।

Today is the first phase of the Gujarat elections. I call upon all those voting today, particularly first time voters to exercise their franchise in record numbers.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022

8:45 AM, 1 DEC 2022

इस गांव के लोग पहली बार विशेष आदिवासी बूथ पर करेंगे मतदान

गुजरात के मिनी अफ्रीकी गांव जम्बूर के लोगों ने चुनाव में पहली बार अपने विशेष आदिवासी बूथ पर मतदान करेंगे। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए मतदान करने के पहले अवसर पर जश्न मनाया। उन्हें उस बात की खुशी है कि उनको पहली बार विशेष आदिवासी बूथ पर मतदान करने का मौका मिला।

#Watch | People of Gujarat's mini African village- Jambur, celebrated their first opportunity to vote in their own special tribal booth (30.11)#GujaratElections pic.twitter.com/LFrG6q8ukT

— ANI (@ANI) December 1, 2022

8:30 AM, 1 DEC 2022

प्रथम चरण का मतदान शुरू

गुजरात में प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गए है। वहीं चुनाव आयोग की मानें तो पहले चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता और गुजरात में कुल 4,91,35,400 मतदाता पंजीकृत हैं। जिसमें 1,24,33,362 पुरुष और 1,15,42,811 महिला तो वहीं 497 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। गुजरात में कुल 4,91,35,400 पंजीकृत मतदाता हैं। 

राज्य में इस बार पहले चरण के लिए कुल 25,434 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज शहरी क्षेत्रों में 9,018 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416 केंद्रों पर वोटिंग होगी। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में कुल 34,324 बैलेट यूनिट, 34,324 कंट्रोल यूनिट और 38,749 वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा। इस दौरान 2,20,288 प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें से 27,978 पीठासीन अधिकारी और 78,985 मतदान अधिकारी ड्यूटी देंगे। 

Tags: Assembly Election 2022First phase votingGujarat Election 2022 LiveNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

G-20 Summit: इतिहास के पन्ने में एक नया अध्याय…आज G20 की अध्यक्षता संभालेगा हिंदुस्तान

Uttar Pradesh: योगी सरकार की नई पहल, गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे लगेंगे 18 लाख से अधिक पौधे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist