शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Varanasi: पीएम मोदी की मां हीराबेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

by Anu Kadyan
दिसम्बर 29, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत नासाज चल रही है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएम मोदी की मां हीराबेन के स्वास्थ्य को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र के नागरिक भी काफी चिंतित है। इस वजह से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां पर हवन-पूजन भी शुरू हो गया है।

हीराबेन के नाम से महामृत्युंजय मंत्र का जाप

दरअसल पीएम मोदी की मां के स्वास्थ्य लाभ के लिए गुरूवार को भी महिलाओं ने राम-जानकी मंदिर में जाकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने हनुमान जी की आरती उतारी और हीराबेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके पहले बुधवार की शाम भी मंदिर के पुजारियों ने भी हीराबेन के नाम से महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

इस दौरान पुजारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से पूरे देश के मुखिया हैं ठीक उसी तरह उनकी मां पूरे देश की मां है। इसलिए हमने मंदिर में स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया।

हीराबेन से मिलने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीएम मोदी बीमार मां से मिलने बुधवार दोपहर अहमदाबाद स्थित सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक अस्पताल में रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी हीराबेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद अस्पताल पहुंचे थे।

मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है- राहुल

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी की मां के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

माता हीराबेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कुदरत से कामना- मायावती

बीते दिन पश्चिम बंगाल की सीएम मायावती ने भी एक ट्वीट करते हुए हीराबेन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता हीराबेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की व उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की भी कुदरत से कामना।

Tags: Hanuman ChaalisaheerabenNews1IndiaPM ModiVaranasi
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post

Mumbai: BMC मुख्यालय में सील किए गए सभी राजनीतिक दलों के दफ्तर, शिंदे और ठाकरे गुटों के बीच झड़प के बाद निगम आयुक्त ने की कार्रवाई

वर्ल्ड में सुपरहीरोज का क्रेज बढ़ाने वाले Stan Lee पर जल्द बनेगी डॉक्यूमेंट्री, 100वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist