शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शिवसैनिक, शिवसेना ने जारी किया ये बयान 

by Juhi Tomer
जनवरी 11, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिस तरह से आगे बढ़ रही है वैसे ही इससे जुड़ने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही जम्मू में प्रवेश करने जा रही है जहां इसे शिवसेना का साथ मिलेगा। यहां पर शिव सैनिक जम्मू एवं उधमपुर में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे और इसमें शामिल होंगे।पार्टी कार्यालय जम्मू में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान एवं राष्ट्रीय सचिव सांसद अनिल देसाई के निर्देशानुसार शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) जम्मू कश्मीर ईकाई भारत जोड़ो यात्रा का मंदिरों के शहर जम्मू में प्रवेश पर स्वागत करेगी एवं शामिल होगी । साहनी ने कहा कि निराशा और नफ़रत के इस दौर में भारत जोड़ो यात्रा , भाईचारे एवं अखंडता का जो पैगाम लेकर चल रहीं है उसकी देश एव जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा जरूरत है।

विभिन्न जातियों एवं धर्मों का गुलदस्ता कहे जाने वाले भारत देश में आज नफरत की राजनीति हावी होती जा रही है। बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी जैसे ज्वलनशील मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए जात, धर्म का सहारा लिया जा रहा हैआपसी भाईचारे की मिसाल रहे जम्मू कश्मीर में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए नफ़रत के बीज बोए जा रहें हैं।जम्मू कश्मीर को दो भागो में बांट लेह लद्दाख को अलग कर दिया गया है। चार साल से जनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाली का इंतजार कर रही है। जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया है। देश का ताज कहे जाने एवं खुशहाल राज्यों की सूची में शामिल रहे जम्मू कश्मीर की आवाम घोर निराशा से जूझ रही है। प्रदेश में आतंकवादी अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा है।

RELATED NEWS

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

जुलाई 28, 2026
Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

जुलाई 14, 2026


साहनी ने कहा कि हमें भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर शामिल होकर नफरत एवं धर्म की राजनीति को सिरे से नकारना होगा, तभी भारत का विश्व गुरु एव खुशहाल देश बनने का सपना साकार हो सकता है। साहनी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर वह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला से भेंट कर विचार विमर्श कर चुके हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी एवं जी आईं सिंह, अध्यक्ष कामगार राज सिंह, शशिपाल, युवा सचिव राजेश हांडा, संजीव कुमार, सन्नी, पंकज आदि उपस्थित रहे।

Tags: Bharat Jodo Yatra ScheduleJammu Kashmir bharat jodo yatrajammu kashmir newsjammu newsjammu news in hindiLatest Jammu Newsrahul gandhi bharat jodo yatraShivsena UTB NewsUddhav thackeray ShivsenaUddhav thackeray shivsena supports Rahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 40 घायल, SKIMS सौरा में भर्ती

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Amarnath Yatra bus accident :अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में बड़ा सड़क हादसा...

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Vaishno Devi Silver Purity Case: देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं द्वारा...

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

amarnath yatra 2025 ends early due to rain in jammu and kashmir for safety reasons

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा को 10 दिन पहले ही क्यों रोक दिया गया, जानिए इसके पीछे की वजह

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2025

Amarnath Yatra 2025:हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर...

Jammu & Kashmir News

उधमपुर में गोल्ड स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

by Gulshan
जुलाई 16, 2025

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, उधमपुर जिले के थाना मजालता को बंदना राजपूत नामक...

Next Post

UP News: यूपी में योगी सरकार ने इस साल दस हजार तालाब बनाने का रखा है लक्ष्य, अभी तक इतने तालाबों का हो चुका है निर्माण

Virat Kohli Century: विराट के शतक पर आया पत्नी अनुष्का का रिएक्शन, खास तरीके से पति पर लुटाया प्यार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist