गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Gloabal Investor Summit: दिल्ली में टीम योगी करेगी रोड शो, निवेश के अवसरों के लिए उद्योगपतियों को करेगी प्रोत्साहित

by Juhi Tomer
जनवरी 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली/लखनऊ, 12 जनवरी। उत्तर प्रदेश को नए भारत का ग्रोथ इंजन बनाने और जीआईएस-23 में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम योगी की टीम शुक्रवार को दिल्ली में रोड शो करेगी। दिल्ली के दि ओबराय होटल में सुबह से ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उद्यमियों के साथ बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) मीटिंग्स का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। इस दौरान रोड शो में भी बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल होंगे। बीटूजी मीटिंग्स और रोड शो के दौरान सीएम योगी की टीम दिल्ली उद्यमियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों के बारे में रूबरू कराएगी। उल्लेखनीय है कि विदेशों में टीम योगी के सफल रोड शो के बाद 5 जनवरी से देश के 9 बड़े महानगरों में रोड शो की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले दिसंबर में सीएम योगी के मार्गदर्शन में 16 देशों के 21 शहरों में गए मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के 8 प्रतिनिधिमंडलों ने 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए थे। इसी क्रम में देश के 9 बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जा रहा है।

टीम दिल्ली बीटूजी और रोड शो में उद्योगपतियों को निवेश के अवसरों के लिए करेगी प्रोत्साहित

सीएम योगी की टीम दिल्ली में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अरविदं कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल और अरुण कुमार सक्सेना शामिल हैं, जबकि चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र की अगुवाई में एग्रीकल्चर प्रोडेक्शन कमिश्नर मनोज कुमार सिंह, इंफ्रास्क्चर एंड इंडस्ट्रियल डवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार, नाेएडा अथॉरिटी की सीईओ रितू माहेश्वरी, यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह, इंवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश और सीएम योगी के सलाहकार केवी राजू दिल्ली के उद्यमियों को नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे उत्तर प्रदेश की खूबियों के बारे में बताएंगे। सीएम योगी की टीम दिल्ली एक दर्जन से अधिक दिग्गज उद्योगपतियों से वन टू वन मुलाकात करेगी जबकि रोड शो में चार दर्जन से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे। यह मुलाकात बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी। मुलाकात सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बीटूजी और रोड शो में सीएम योगी की टीम दिल्ली उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी देगी और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।

RELATED NEWS

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

अगस्त 13, 2026
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जुलाई 20, 2026

सुबह से ही उद्योगपतियों से मुलाकात का दौर हो जाएगा शुरू

टीम दिल्ली के मंत्री और अधिकारियों के शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार दि ओबराय होटल के अरावली मीटिंग्स रूम में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बीटूजी मीटिंग्स का दौर चलेगा, जिसमें नोएडा पॉवर कॉरर्पोरेशन लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ प्रेम कुमार रंजन, सिप्ला लि. के सौरभ परमार, रेडिसन होटल के साउथ एशिया के सीनियर डायरेक्टर डवलपमेंट के देवाशीष श्रीवास्तव, टाटा ग्रुप के गर्वेमेंट अफेयर के जनरल मैनेजर यतीम आर्य, ग्रुप केआरएस नेटवक्र्स के ग्लोबल सीईओ मनीष कुमार हांडा, एयर लिक्विड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बेनोइत रेनॉड, हिंदुस्तान स्यरिंग्स एंड मेडिकल्स डिवाइस लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ मौजूद रहेंगे। सभी उद्योगपति मीटिंग्स में प्रदेश में निवेश के लिए अपनी बातों को सीएम योगी की टीम दिल्ली के सामने रखेंगे और निवेश प्रस्ताव पर सहमति के साथ अपनी सुझाव देंगे। वहीं पॉली मेडिकेयर लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु बैड, पेपफ्यूल्स के सीईओ टिकेंद्र यादव, मैक्स वेंचर एंड इंडस्ट्रिस लि. के सीईओ एंड मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल वचानी, गेल लि. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके सिंघल, मेडट्रोनिक के वाइस प्रेसिडेंट एंड एमडी इंडिया मदन कृष्णन, अनंदा ग्रुप के सीएमडी राधेश्याम दीक्षित, महान मिल्क फूड्स के चेयरमैन संजीव गोयल और सोम ग्रुप के सीईओ दीपक अरोड़ा दिग्गज उद्योगपति बीटूजी मीटिंग्स में शामिल होंगे। शेड्यूल के अनुसार बीटूजी मीटिंग्स के बाद रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब चार दर्जन से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे।

Tags: cm yogi teamdelhi newskatest news in hindilatest breakings'latest news in hindilatest updatesup global investor summit
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

CJP Politics : बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, दीपके का ऐलान, जल्द लौटेगा जंतर-मंतर पर आंदोलन का दूसरा दौर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Meeting Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी बैठक को लेकर बड़ा दावा किया...

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, संसद मार्च रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली।...

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

Sonam Wangchuk Protest: भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक, जानिए क्या है डॉक्टर की रिपोर्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk Protest: जंतर-मंतर पर 20 दिनों तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने...

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Next Post

Kuttey: जब मलाइका ने दिया अर्जुन की फिल्म 'कुत्ते' का रिव्यू! एक्टर ने ऐसे लुटाया प्यार

Bollywood Stars: मंदिरों में भगवान की तरह पूजें जातें हैं ये सितारें, देखें लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist