मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Punjab: वरुण गांधी के कांग्रेस में ज्वाइन करने के सवाल पर राहुल बोले, मैं उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानता हूं लेकिन..

by Muskaan Rajput
जनवरी 17, 2023
in देश, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई. नॉन-स्टॉप चलने वाली राहुल गांधी की यात्रा का टारगेट देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करने का है. पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है. ऐसे में पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन मंगलवार को दो बार सुरक्षा में चूक लगने का मामला सामने आया है.

#WATCH पंजाब: होशियारपुर ज़िले के टांडा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई।

(सोर्स: कांग्रेस पार्टी का सोशल मीडिया) pic.twitter.com/eLbGEyAhLt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. पंजाब में सुरक्षा खतरों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां ​​पहले ही आगाह कर चुकी हैं. पंजाब में राहुल गांधी को अन्य राज्यों की तुलना में अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है, उन्हें ज्यादातर कार से यात्रा करने की सलाह दी गई है. इसके बावजूद आज सुबह दो बार उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है. राहुल गांधी की यात्रा आज सुबह होशियारपुर-पठानकोट रूट पर थी.

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

पंजाब पुलिस ने राहुल की सुरक्षा और बढ़ाई

इसके बाद यात्रा चाय के लिए बस्सी गांव के एक ढाबे पर रुकी तो राहुल गांधी सड़क पार करने लगे. इसी दौरान सिर पर केसरी पर्ण पहने एक युवक आगे बढ़ गया और राहुल के काफी करीब आ गया. सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक तुरंत लग गई. जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि युवक आसपास का रहने वाला है. वह राहुल से मिलना चाहता था. इस बीच आज दो घटनाओं के बाद पंजाब पुलिस ने राहुल की सुरक्षा और बढ़ा दी है.

इस दौरान एक युवक दसूहा के पास राहुल गांधी के तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे को तोड़ने में सफल रहा. युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे राहुल के पास गया और उसे गले से लगा लिया. अचानक हुए घटना से राहुल गांधी भी हैरान हो गए. इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे आए और युवाओं को पीछे धकेल दिया. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया.

#WATCH वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता… वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता: वरुण गांधी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी pic.twitter.com/yrxn5ZKY8w

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023

वरुण ने दूसरी विचारधारा चुनी, अब उन्हें अपना नहीं सकता- राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी सांसद वरुण गांधी को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी अपने चचरे भाई वरुण गांधी की विचारधारा के खिलाफ हैं. राहुल ने कहा कि वह आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकते. इसके लिए उनकी गर्दन काटनी पड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि मेरे परिवार की एक विचारधारा है और वरुण ने दूसरी विचारधारा को चुना है. इसीलिए मैं उस विचारधारा को नहीं अपना सकता.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस के इस नेता ने जे पी नड्डा का फर्जी वीडियो किया वायरल, बीजेपी विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

Tags: bharat jodo yatraCongressRahul GandhiVarun Gandhi
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Next Post

Sultanpur: युवक की हत्या में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शव रखकर कोतवाली के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

न्यूजीलैंड से वनडे में भिड़ने से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ ये सुपरस्टार खिलाड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In