बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

“प्यार में ज़रा संभलना बड़े धोखे हैं इस राह में”! प्यार में जेंडर बदलवाकर सना बनी साहिल, फिर मिला धोखा, पढ़ें प्रेम कहानी

by Juhi Tomer
जनवरी 20, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, वायरल खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

वो गाना तो आपने सुना ही होगा, “बाबूजी धीरे चलना प्यार में ज़रा सम्भालना हाँ बड़े धोखे है,बड़े धोखे हैं इस राह में” ऐसा ही आजकल देखने को मिल रहा जो प्यार की राह में चल रहें है। अब ऐसा ही मामला सामने आया है झांसी से। आपको बता दें कि एक ऐसी अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आयी है जिसने सबको हिला कर रख दिया है। जी हां कहानी है झांसी की। जहां दो साथ रहने वाली लड़कियों को आपस में ही एक दूसरे से प्रेम हो जाता है, इन दोनों में से एक लड़की तो इतनी भावुक हो जाती है कि अपनी सहेली को अपनी जान से ज्यादा प्यार करने लगती है, लेकिन आखिर में दो लड़कियों का प्यार का अंजाम क्या हो सकता था, इस प्रेमकहानी में एक लड़की ने समझदारी दिखाते हुए कहा कि साथ रहने के लिए हम दोनो में एक का पुरुष होना आवश्यक है, अगर तुम मेरे साथ जीवन बिताना चाहती हो तो तुम्हें मेरे लिए लड़का बनना पड़ेगा। पहली लड़की प्यार में इतनी पागल हो चुकी थी कि उसने बिना कुछ सोचे समझे अपना जेंडर चेंज कराने का मन बना लिया।

सना खान से बनी साहिल खान, मिला धोखा

आपको बता दें कि तकनीकि वाले युग में अपनी जान को जोखिम में डाल कर वह अपना ऑपरेशन कराने के लिए दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल पहुंच गई, जहां वह एक ऑपरेशन के बाद लड़की से लड़के की तरह नज़र आने लगी थी। इतना ही नहीं अपनी पहचान भी बदल ली थी। वो सना खान से साहिल खान बन गई थी। जिसके लिए उसने अपनी पहचान बदली, वो लड़की किसी लड़के से प्यार करने लगी। लेकिन इसके बाद भी उसे प्यार के बदले में मिला सिर्फ धोखा। लड़की ने जिसके लिए अपने शरीर में परिवर्त करा के ब्रेस्ट का आपरेशन करा के हटवा दिया, और उसके लिए अपनी पहचान तक बदल दी वह लड़की आखिर धोखेबाज निकली। वहीं दूसरी युवती को किसी युवक से प्यार हो गया था, आपरेशन के बाद जब युवती कुछ अस्वस्थ थी तब उसने अपनी प्रेमिका को एक अस्पताल में काम पर लगा दिया, जहां लड़की को किसी लड़के से प्यार होने लगा।

RELATED NEWS

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

अगस्त 26, 2026
Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026

साहिल खान ने ली न्यायालय की शरण

इसके बाद धीरे धीरे लड़की उससे दूर होती चली गई। इसके बाद सना खान से बनी साहिल खान ने लड़की से मुलाकत की, और उसके साथ जीवन भर रहने का वादा याद दिलाया। उसने कहा कि मैं तुम्हारे प्यार में लड़की से अब लड़का बन गई हूं, लेकिन इस बात का दूसरी लड़की पर कोई असर नहीं हुआ। युवती से युवक बने इंसान से कई मिन्नतें कीं, लेकिन दूसरी लड़की का दिल नहीं पसीजा। दूसरी लड़की ने यहां तक कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकती, अगर तुम्हे कष्ट है तो जाओ और फिर से लड़की बन जाओ। इस बात को सुनकर साहिल खान वह बुरी तरह परेशान हो गया और न्यायालय की शरण ली। आज इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें लड़की और दूसरी युवती के मामले को कोर्ट ने सुना था।

दोनो के बीच था काफी प्रेम

फिलहाल अब अपना आपरेशन करा चुकी लड़की फिर से अपनी प्रेमिका को पाना चाहती है, और चाहती है कि जिसके लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया वह उसे मिलनी चाहिए, लेकिन अब ना तो प्रमिका युवती इसके साथ रहना चाहती है, ना ही इस शादी के लिए लड़की के परिजन तैयार हैं। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि पहले भी यह युवती अपनी प्रेमिका का पूरा खर्चा उठाती थी, और दोनो बिल्कुल पति पत्नी की तरह ही रहा करते थे, दोनो में आपस में काफी प्रेम भी था, यह दोनो अक्सर सोशल मीडिया पर प्रेम भरे रील बनाकर भी डाला करते थे, लेकिन अब दोनो के बीच दरार है जिसको लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है।

वहीं जो भी इन युवतियों की प्रेम दास्तान को सुन रहा है, वह बेदह ही हैरान है, क्योंकि उन्होने दो युवक-युवतियो के बीच होने वाली प्रेम कहानियों को सुना था लेकिन यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें कोई प्रेमी पुरुष था ही नहीं, था तो बस एक लड़की का इकतरफा प्रेम जिसमें उसने अपनी प्रेमिका के लिए वह सबकुछ कर दिया जो आज के समय में शायद ही कोई करने को तैयार होगा। लेकिन फिलहाल अब अपना अस्तित्व खो चुके पीड़ित को न्याय कब मिलेगा इस बात पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Tags: Gender changeJhansijhansi love storyjhansi newsjhansi unique love storyjhansi upjhansi up newsUP NewsUP News in HindiUP News Today
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Atiq Ahmed Son Car Accident Video

Road Accident: अतीक के बेटे की कार डिवाइडर से टक्कर खाकर कैसे पलटी? VIDEO में दिखा पूरा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Car accedent Video: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की कार के एक्सीडेंट का करीब छह दिन बाद वीडियो सामने...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post

Aligarh: अब प्रेग्नेंसी में नहीं जाएगी मां-बच्चे की जान, इस डिवाइस से फोन पर ही मिलेगी रिपोर्ट, खर्चा भी होगा इतना कम

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में आए आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीएम मोदी ने कहा पड़ोसी पहले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist