सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

तेलंगाना में राज्यपाल Vs सीएम… गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे CM, केंद्र और HC के आदेश के बावजूद नहीं हुआ पब्लिक प्रोग्राम

by Anu Kadyan
जनवरी 27, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

तेलंगाना में सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड पर पारंपरिक रूप से हर साल होने वाला समारोह इस बार भी नहीं हुआ। दो साल से कोरोना की वजह से बंद था, लेकिन इस बार राज्य के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और मुख्यमंत्री K. चंद्रशेखर राव के बीच का टकराव सार्वजनिक समारोह तौर पर गणतंत्र दिवस नहीं मनाए जाने का कारण बना। दरअसल राजभवन में झंडावंदन तो हुआ, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत इसमें सीएम K. चंद्रशेखर राव नहीं पहुंचे बल्कि वह एक शिलान्यास कार्यक्रम में चले गए। जिसपर राज्यपाल ने नाराजगी जताई।

बता दें कि इस बार भी राज्य सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर गणतंत्र समारोह को राजभवन में ही कराने की सूचना दी। जबकि केंद्र सरकार और तेलंगाना हाईकोर्ट ने समारोह को सार्वजनिक तौर पर आयोजित करने का निर्देश दिया था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

युवक ने राज्य सरकार के खिलाफ हाईकार्ट में दर्ज की याचिका

दरअसल तेलंगाना सरकार ने पिछले दिनों गणतंत्र दिवस कार्यक्रम राजभवन में ही आयोजित करने के लिए चिट्‌ठी लिखी थी। जिसपर हैदराबाद के एक युवक के. श्रीनिवास ने हाईकोर्ट में याचिका लगाते हुए अदालत को बताया कि सरकार ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने की परंपरा को बंद कर दिया। उन्होंने तर्क देते हुए कहा  कि यह गणतंत्र दिवस की भावना के खिलाफ है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह उचित तरीके से आयोजित करने से लोगों में देशभक्ति की भावना का समावेश होता है। इसलिए राज्य सरकार को आदेश दिया जाए कि वह इसे पहले की तरह आयोजित करे।

केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुसार करें कार्यक्रम- हाईकोर्ट

जिसके बाद तेलंगाना हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को राज्य सरकार को केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार परेड और गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने का आदेश दिया। इसके अलावा सरकार से कहा कि वह लोगों को समारोह देखने की अनुमति दे। लेकिन कोर्ट ने आयोजन स्थल का चुनाव राज्य सरकार पर छोड़ दिया था।

तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा CM नहीं आएं–राज्यपाल

राजभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केसीआर के शामिल नहीं होने पर राज्यपाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा कि सीएम ने संविधान का सम्मान नहीं किया। उन्होंने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को दरकिनार करते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया। क्योंकि सीएम चाहते थे कि मैं राजभवन में ही झंडा फहराऊं, जिसमें कोई सार्वजनिक भागीदारी नहीं हो। मुझे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आएंग। क्योंकि दो महीने पहले मैंने उन्हें एक पत्र लिखा था कि इस बार जनभागीदारी से भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। लेकिन उन्होंने पत्र का जवाब नहीं दिया। अभी दो दिन पहले उन्होंने पत्र लिखा हुए मुझे कहा कि कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया जाए। उस पत्र में उन्होंने अपने शामिल होने को लेकर कुछ नहीं लिखा।

CM और राज्यपाल में टकराव का कारण

राज्यपाल मिलसाई बीजेपी से हैं। वह बीजेपी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और राज्य की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं सीएम केसीआर बीजेपी विरोधी पार्टी से हैं। जो लगातार मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करते रहते हैं। इसके अलावा राज्य सरकार का कहना है कि राज्यपाल ने उनके कई विधेयक रोक रखे हैं। वह सरकार के काम में दखल देती हैं।

सैनिक स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम

CM के. चंद्रशेखर राव गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल न होकर सिकंदराबाद में विरुला सैनिक स्मारक मैदान के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे। बता दें कि तेलंगाना सरकार और राज्यपाल के बीच इन दिनों तनातनी चल रही है। इसलिए गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्वारा पढ़े जाने वाले भाषण को भी सरकार द्वारा नहीं भेजा गया। वहीं इस बार बजट सत्र में भी राज्यपाल सदनों को संबोधित नहीं करेंगी।

Tags: Governor Vs CMHCNews1Indiapublic programRepublic Day programTelangana
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Matchbox Silk Saree

Ikkat Silk Saree: तेलंगाना के बुनकर ने बनाई माचिस में समाने वाली रेशमी साड़ी, अनोखी कला देख लोग हुए हैरान

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Matchbox Silk Saree: भारत में साड़ी महिलाओं की सबसे पसंदीदा पारंपरिक पोशाकों में से एक मानी जाती है। आमतौर पर...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Meerut: जमानत पर आए हत्या आरोपी को मृतक के परिवार वालों ने घेरा, पास के घर में घुसकर बचाई जान, जानें पूरा मामला

Diabetes Fruit: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है ये फल, ड्रैगन फ्रूट खाने से इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In